फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी गए हैं तो आसपास की इन 4 जगहों की भी करें यात्रा, ट्रिप बनेगा यादगार

Sat, 13 Jun 2026 11:39 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 वैष्णो देवी के आसपास कई ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जो आपकी यात्रा को और अधिक यादगार बना सकती हैं? अक्सर लोग दर्शन के बाद सीधे घर लौट जाते हैं और इन खूबसूरत स्थलों को देखने का मौका गंवा देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मां वैष्णो देवी की यात्रा - फोटो : Amarujala.com/AI
मां वैष्णो देवी की यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं, एक अलौकिक अनुभव भी होता है। धार्मिक आस्था के साथ ये हमें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है। त्रिकुटा पर्वत की गोद में स्थित माता का दरबार भक्तों को एक अलग ही आध्यात्मिक दुनिया में ले जाता है। घंटों की चढ़ाई, जयकारों की गूंज और माता के दर्शन के बाद मिलने वाली संतुष्टि को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता।

क्या आप भी वैष्णो देवी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं? तो क्यों न इस बार की यात्रा को कुछ और खास और यादगार बनाया जाए? क्या आप जानते हैं कि वैष्णो देवी के आसपास कई ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जो इस ट्रिप के आनंद को दोगुनी करने वाली हो सकती है। मां के दर्शन के बाद आप इन जगहों पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

अगर आप कटरा तक पहुंच ही गए हैं तो थोड़ा सा और समय निकालकर इन जगहों की यात्रा जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 5
शिवखोड़ी की यात्रा - फोटो : X
भोले के भक्तों के लिए शिवखोड़ी गुफा

शिवखोड़ी गुफा जम्मू क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। गुफा में स्थित शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। 
 
  • लगभग 200 मीटर लंबी इस गुफा के अंदर जाने का अनुभव रोमांच से भरपूर होता है। 
  • गुफा के भीतर प्राकृतिक रूप से बनी संरचनाएं लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। 
  • मान्यता है कि इस गुफा का संबंध अमरनाथ गुफा से भी जोड़ा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
प्रकृति प्रेमियों के लिए पटनीटॉप

मां वैष्णों देवी से करीब 94 किलोमीटर की दूरी स्थित पटनीटॉप जम्मू-कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 
 
  • यह स्थान अपने घने देवदार के जंगलों, ठंडी हवाओं और मनोरम पहाड़ी दृश्यों के लिए जाना जाता है। 
  • यहां पहुंचते ही शहरों की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर एक अलग ही सुकून का अनुभव होता है। 
  • सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है, जबकि गर्मियों में मौसम बेहद सुहावना रहता है।

4 of 5
प्रकृति का आनंद (सांकेतिक) - फोटो : freepik
जम्मू का खूबसूरत गार्डन बाग-ए-बाहू

मां वैष्णों देवी से करीब 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाग-ए-बाहू जम्मू शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 
 
  • ये अपने सुंदर बगीचों और आकर्षक वातावरण के लिए जाना जाता है।
  •  रंग-बिरंगे फूलों के बगीचे, हरियाली और म्यूजिकल फाउंटेन पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं। 
  • शाम के समय फाउंटेन की रोशनी और संगीत वातावरण को जीवंत बना देते हैं। 
  • परिवार के साथ घूमने, पिकनिक मनाने और फोटोग्राफी के लिए बेहद उपयुक्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झील (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com
मानसर झील देगा अलग सुकून

मां वैष्णों देवी से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मानसर झील जम्मू क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक झीलों में से एक है। 
 
  • चारों ओर पहाड़ियों और हरियाली से घिरी यह झील पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव कराती है। 
  • यहां बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे झील की सुंदरता को करीब से महसूस किया जा सकता है।
  • यहां विभिन्न प्रकार के पक्षी भी देखने को मिलते हैं जो पक्षी प्रेमियों के लिए काफी आनंददायक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें