लोनावला
- फोटो : Adobe stock
लोनावला
यदि आप मुंबई के आस-पास रहते हैं तो घूमने के लिए लोनावला बेहतर विकल्प है। यहां आप भीमाशंकर, राजमाची किला, और लोनावला लेक जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति लगभग 3,500-4,500 रुपये की जरूरत पड़ेगी। यहां जाना है तो होटल को पहले से बुक कर लें, वरना आपको रुकने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।