फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत डेस्टिनेशन, कम खर्च में दोस्तों संग करें ट्रिप प्लान

Sun, 07 Apr 2019 01:31 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
weekend gateways
रोज-रोज के एक जैसे रुटीन से बोर होकर मूड को फ्रेश करने के लिए लोग ट्रिप के प्लान तो खूब बनाते हैं, लेकिन वो प्लान कामयाब हो इस बात की कोई गारंटी नहीं है। कभी किसी को टाइम नहीं होता तो कभी किसी को दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पाती। अगर आप भी लंबे समय से कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक से दो दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
vrindavan
वृदांवन
दिल्ली से वृदांवन की दूरी केवल 142 किलोमीटर है। अगर आप गाड़ी से जा रहे है तो आपको वहां पहुंचने में सिर्फ दो घंटे लगेंगे। आप चाहें तो बस और ट्रेन से भी जा सकते हैं। यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी के कई मंदिर हैं। यह स्थान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है। यहां सबसे फेमस बांके बिहारी मंदिर है, जहां लोग दूर दूर से माथा टेकने आते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
nimrana fort
दिल्ली से महज 122 किलोमीटर की दूरी पर नीमराना फोर्ट-पैलेस है। यहां पहुंचने के लिए आपको दो घंटे का समय लगेगा। यहां एक किला हुआ करता था, जिसे अब आलिशान होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इस होटल के चारों तरफ हरियाली है। आप यहां एक या दो रात स्टे करने जा सकते हैं। यहां आप जीप ड्राइविंग और कैमल राइड का लुत्फ भी उठा सकते हैं। कुल मिलाकर मूड को रिफ्रेश करने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

4 of 6
ताज महल
आप चाहें तो आगरा घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। ताजनगरी आगरा का सफर भी आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं। यह दिल्ली से महज 3 से 3:30 घंटे की दूरी पर है। यहां ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट भी टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
bird century of bharatpur
अगर आप पशु पक्षियों से लगाव रखते हैं तो भरतपुर बर्ड सेन्चुरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये दिल्ली से 182 किलोमीटर की दूरी पर है जहां पर आप अलग-अलग तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
faridabad resort
इन सबके अलावा दिल्ली से सटा हुआ फरीदाबाद रिजॉर्ट भी किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर स्थित इन रिजॉर्ट में लोग शांति की तलाश में आते हैं, जहां आपको हर तरह की सुख सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें