Vrindavan Trip: कान्हा की बाल स्वरूप के दर्शन करने हों या उनकी बाल लीलाओं के किस्सों को करीब से देखना हो तो श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा, गोकुल, बरसाना और वृंदावन की यात्रा जरूर करें। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन वह पवित्र नगरी है जहां हर गली में “राधे-राधे” की गूंज सुनाई देती है। कहा जाता है कि यह वही भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने रासलीला रची और राधारानी संग प्रेम की अमर गाथा लिखी। इसलिए हर भक्त के जीवन में एक बार वृंदावन दर्शन का अनुभव होना ही चाहिए।
वृंदावन केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मा को छू लेने वाला अनुभव है। यहां का हर कण राधा-कृष्ण की प्रेमलीला की कहानी कहता है। तो अगर आप सर्दियों में मन को शांति और भक्ति से भरना चाहते हैं, तो वृंदावन की यह यात्रा आपको भीतर तक बदल सकती है। अगर आप इस सर्दी में बांके बिहारी के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल गाइड है।