फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति से होना है रूबरू तो, आ जाएं पुष्कर के इस अनोखे मेले में

Thu, 07 Nov 2019 01:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर के महीने में हल्की-हल्की सी ठंड शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहें है तो राजस्थान एक बढ़िया डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां के खूबसूरत किलों और साथ ही लगने वाले मेलों को देखने के लिए ये महीना सबसे बढ़िया है। पुष्कर के मेले के शुरू हो जाने के साथ ही यहां पर देश-विदेश से सैलानियों का आना शुरू हो गया है। तो चलिए देखें क्या-क्या है यहां पर  देखने के लिए...


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
पुष्कर 
राजस्थान के पुष्कर में हर साल बहुत ही बड़ा मेला लगता है। ये मेला कार्तिक महीने की एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है। इस मेले में राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति तो देखने को मिलती ही है। साथ ही यहां पर बहुत बड़ा पशुओं का मेला भी लगता है। तो अगर आप इस तरह की अनोखी संस्कृति को देखने के शौकीन है तो एक बार यहां जरूर जाएं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
ब्रह्मा जी का मंदिर
पुष्कर में भारत का इकलौता मंदिर बना हुआ है। जिसमें दर्शन करने के लिए हर साल बहुत से श्रद्धालु आते हैं। इसके साथ ही पुष्कर में सरोवर बना हुआ है। 


 

4 of 5
- फोटो : social media
अजमेर 
पुष्कर से मात्र एक घंटे की दूरी पर बना हुआ है अजमेर शहर। जहां पर देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। यहां पर ख्वाजा साहब की दरगाह बनी हुई है। जिस पर चादर चढ़ाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके साथ ही ऐतिहासिक इमारत ढ़ाई दिन का झोपड़ा भी बना हुआ है। जिसे देखने का मौका बिल्कुल मत गंवाइए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
सोने का मंदिर
अजमेर में सोने का मंदिर बना है जिसे नसिया मंदिर भी कहते हैं। ये मंदिर एक दो मंजिला भवन है जो लकड़ी का बना है और इस पर सोने की परत चढाई गई है। इस भवन पर जैन पौराणिक कथाओं की छवियां और पुरानी जैन की छवि दिखाई देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें