फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haunted Places in Haryana: हरियाणा की सबसे डरावनी जगहें, रोमांचक अनुभव के लिए जा सकते हैं आप

Tue, 22 Nov 2022 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा की डरावनी जगहें - फोटो : Pixabay
Haunted Places in Haryana:  डरावनी और भूतिया जगहों को कई लोग घूमना पसंद करते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां कि अद्भुत कहानियां हर किसी को आकर्षित करती हैं। वैसे तो भारत की कई जगहें हैं, जो अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं। लेकिन अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो किसी ऐसी जगह की तलाश कर सकते हैं जो रोमांच से भर देंगी। हरियाणा में कई चर्चित जगहें हैं, जो भारत में ही नहीं विश्व में प्रसिद्ध हैं। हजारों सैलानी हर साल देश विदेश से हरियाणा घूमने आते हैं। कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत समेत कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें आपको रोमांस के साथ ही डरावनी चीजों का अनुभव करा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए हरियाणा की डरावनी जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा की बावड़ी - फोटो : facebook
हरियाणा की बावड़ी

दिल्ली, राजस्थान या मध्य प्रदेश की बावड़ियों के बारे में तो सुना और देखा होगा लेकिन हरियाणा की बावड़ी रोमांच से भर देगी। हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित रहस्यमयी बावड़ी एक डरावनी जगह है। इस बावड़ी को लेकर कहा जाता है कि यहां से कई लोगों के कंकाल भी मिले हैं। माना जाता है कि यह कंकाल चोरों के थे। इस कारण इस जगह को 'चोरो की बावड़ी' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
होंद चिल्लर - फोटो : facebook
होंद चिल्लर

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में होंद चिल्लर नाम का गांव हुआ करता था। हालांकि अब यह गांव उजाड़ हो गया है। कहा जाता है कि कई साल पहले यहां एक खूनी घटना हुई थी। एक नरसंहार में हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद से यहां उन लोगों की आत्मा खंडहरों में भटकती है, जैसा माना जाता है। यहां जाने से लोग डरते हैं।

4 of 5
चरखी दादरी - फोटो : facebook
चरखी दादरी

हरियाणा में चरखी दादरी नाम की एक जगह है, जिसे डरावना माना जाता है। कई सालों पहले एक प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में 349 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद लोग इस जगह अकेले जाने से डरते हैं। लोगों को कहना है कि यहां मरने वालों की चीखें सुनाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असिगढ़ दुर्ग - फोटो : facebook
असिगढ़ दुर्ग

हरियाणा के असिगढ़ दुर्ग को भी डरावनी जगह बताई जाती है। यहां लोग शाम के बाद या अकेले जाने से डरते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें