फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लुभावने मौसम के लिए मशहूर है ये जगह, सितंबर में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन

Wed, 21 Aug 2019 05:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
भारत में रहकर घूमने की जगह सोचनी पड़े तो मतलब आप सफल घुमक्कड़ी नहीं हैं। विविध कलाओं, संस्कृतियों से संपूर्ण देश में घूमने की कमी नहीं है। वो आप पर निर्भर करता है कि कितना समय निकाल सकते हैं। आज हम उस जगह के विषय में बताने जा रहे हैं जो विशेषकर अपने लुभावने मौसम के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
सापुतारा, गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है जहां घुमक्कड़ीयों को अगस्त और सितंबर के महीने में पहुंचना चाहिए। इसकी मुख्य वजह सापुतारा मॉनसून फेस्टिवल है जिसमें आप गुजरात  की संस्कृति को करीब से देख सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम बेहद खुशनुमा होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
इस साल फेस्टिवल 12 अगस्त को शुरू हुआ है जो 10 सितंबर तक चलेगा। बारिश के दौरान यह हिल स्टेशन और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। हरियाली और झरनों वाला दृश्य देखते बनता है। यहां आप हॉर्स राइडिंग, कैमल राइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं। लंबे फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्यादातर शाम को होते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फेस्टिवल से हटकर आप शहर को भी घूम सकते हैं। यहां आप इको पॉइंट, गंधर्वपुर आर्टिस्ट गांव, गीरा फॉल्स, नागेश्वर महादेव मंदिर, रोज गार्डन, सापुतारा लेक, सापुतारा ट्राइबल म्यूजियम, स्टेप गार्डन, सनराइज पॉइंट, सनसेट पॉइंट और नैशनल पार्क जैसी जगहों पर बेहतरीन समय बिता सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप सूरत एयरपोर्ट नजदीक पड़ेगा जिसकी दूरी करीब 170 किमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें