उत्तराखंड
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां के पहाड़ और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। विदेशों से भी पर्यटक उत्तराखंड के सुहावने मौसम और खूबसूरत जगहों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। आप उत्तराखंड में बिंसर, ऋषिकेश, टिहरी और फूलों की घाटी घूम सकते हैं। समूचे उत्तराखंड में घूमने की कई जगहें हैं। यहां का वातावरण, बर्फ से ढके पहाड़, नदिया और जंगल पर्यटकों को सुकून देते हैं।