मुक्तेश्वर
अगर आपको एडवेंचर ट्रैवल पसंद हैं लेकिन सिर्फ ऋषिकेश में ही सिमट कर नहीं रह जाना चाहते तो मुक्तेश्वर की ओर रुख करें। रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग और ऐसे दूसरी रोमांच भरी यात्रा के लिए मुक्तेश्वर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां पहुंचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन और फिर काठगोदाम से मुक्तेश्वर के लिए बस की सवारी है।
ट्रेन और बस के हिसाब से कुल किराए में 700 से 1500 रुपये खर्च हो सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको 500 रुपये प्रति रात की कीमत पर कई होटल और हॉस्टल मिल जाएंगे। घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से जुलाई के बीच होता है।