दक्षिण राज्यों में ढेर सारे शहर अपने-अपने आकर्षण के लिए जाने जाते हैं। इसी में से एक विजयवाड़ा भी है। एक व्यवसायिक नगर होने के साथ यह अपना अलग पर्यटन आकर्षण भी है। यहां आपको देखने के लिए बहुत कुछ है। जैसे कि कृष्णा नदी पर बना बैराज व भवानी द्वीप है वहीं नदी से सटी पहाड़ी पर मां दुर्गा का सुप्रसिद्ध मंदिर है। इसके अलावा बहुत सारी चीजें हैं जो आपके मन को मोह सकती हैं। आइए जानते हैं विजयवाड़ा में मौजूद प्रमुख स्थल।
विज्ञापन
2 of 6
भवानी आईलैंड
कृष्णा नदीं पर मौजूद भवानी द्वीप पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। कृष्णा नदीं के सबसे बड़े द्वीपों में से एक भवानी द्वीप 130 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। आप यहां पर स्विमिंग पूल, वॉटर स्पोर्ट्स और नाव की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
vijaywada
उनादल्ली गुफाएं
चार मंजिला उनावल्ली की गुफाएं प्राचीन काल से ही लोकप्रिय हैं। 7वीं शताब्दी में निर्मित उनावल्ली की गुफाएं इस क्षेत्र की सबसे प्रांभिक गुफाओं में से एक है। सुरम्य पृष्ठभूमि पर बनी इन गुफाओं में भगवान विष्णु की एक भव्य मूर्ति स्थापित है।
4 of 6
प्रकाशम बैराज
प्रकाशम बैराज कृष्णा नदी पर बना हुआ है। यह बांध करीब 1223 मीटर लंबा है। ये बांध एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। प्रकाशम बैराज का निर्माण सन् 1852 से 1855 के बीच करवाया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
मोगलाराजपुरम मंदिर
विजयवाड़ा में मोगलाराजपुरम गुफाओं चट्टानों को काटकर बनाया गया सेंचुरी है। 5वीं शताब्दी में इन गुफाओं को संरक्षित किया गया था। जब आप इन गुफाओं में प्रवेश करेंगे तो आपको ऐसा एहसास होगा कि आप पांचवीं सदी में आ गए हैं। इन गुफाओं में अर्द्धनारीश्वर की राजसी मूर्ति देखने को मिलती है।
कब और कैसे आएं
विजयवाड़ा घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च का महीना होता है। उस वक्त यहां मौसम सुहावना रहता है। अगर आप विजयवाड़ा फ्लाइट से आ रहे हैं तो सबसे निकटतम हवाई अड्डा गन्नवरम में मौजूद है। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन उतर कर आ सकते हैं।