Vietnam Travel Guide : वियतनाम से एक दुखद खबर सामने आई, जहां एक द्वीप से लौट रही पर्यटक नाव समुद्र में पलट गई। इस हादसे में कई लोगों की जान गई, जिनमें भारतीय पर्यटक भी शामिल थे। इस घटना ने वियतनाम घूमने जाने वाले भारतीय यात्रियों का ध्यान एक बार फिर इस लोकप्रिय देश की ओर खींचा है।
वियतनाम दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है, खासकर भारतीय पर्यटकों के बीच तो ये काफी लोकप्रिय है। इसकी वजह है यहां के खूबसूरत समुद्री तट, हरे-भरे द्वीप, विश्व प्रसिद्ध क्रूज, ऐतिहासिक धरोहरें, स्वादिष्ट भोजन, किफायती यात्रा और भारतीय शहरों से बेहतर हवाई कनेक्टिविटी। परिवार, हनीमून कपल, दोस्तों के ग्रुप और सोलो ट्रैवलर्स आदि, सभी के लिए वियतनाम में कुछ न कुछ खास है।
अगर आप भी वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे हैं या जानना चाहते हैं कि आखिर भारतीय पर्यटक इस देश की ओर इतने आकर्षित क्यों होते हैं, तो आइए जानते हैं यहां की खास जगहों, पर्यटन आकर्षण और भारतीयों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।