फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vatican City: कैसा दिखता है वेटिकन शहर, जहां नए पोप का होगा चयन

Thu, 01 May 2025 12:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम के बीचों बीच स्थित एक स्वतंत्र संप्रभु राष्ट्र है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है और आबादी के लिहाज से भी सबसे छोटा देश है। यह रोमन कैथोलिक चर्च का आध्यात्मिक केंद्र और पोप का निवास स्थान भी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
वेटिकन की यात्रा - फोटो : Instagram
Vatican City Travel Guide: पोप फ्रांसिस कैथोलिक समुदाय के राष्ट्राध्यक्ष थे। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद नए पोप के चयन के लिए कॉन्क्लेव नाम की प्रक्रिया होनी है। अगले पोप का चुनाव वेटिकन शहर में होगा। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप वेटिकन शहर के संप्रभु होते हैं। पोप इस शहर के निवासी और शासक होते हैं। 

वेटिकन सिटी न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि कला, संस्कृति और इतिहास के दृष्टिकोण से भी एक अद्भुत स्थान है। भारतीय यात्रियों के लिए यहां की यात्रा एक यादगार अनुभव हो सकती है, बस योजना सही बनानी होगी। आइए जानते हैं  भारतीय यात्री वेटिकन शहर की यात्रा कैसे कर सकते हैं, यहां घूमने के लिए कौन -कौन से पर्यटन स्थल हैं और वीजा प्रक्रिया क्या है। 

वेटिकन सिटी कहां है?

वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम के बीचों बीच स्थित एक स्वतंत्र संप्रभु राष्ट्र है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है और आबादी के लिहाज से भी सबसे छोटा देश है। यह रोमन कैथोलिक चर्च का आध्यात्मिक केंद्र और पोप का निवास स्थान भी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
वेटिकन की यात्रा - फोटो : Instagram
भारत से वेटिकन शहर कैसे जाएं?

भारत से वेटिकन सिटी जाने के लिए सबसे पहले आपको इटली की राजधानी रोम पहुंचना होगा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से रोम के लिए सीधी उड़ान या एक स्टाॅप वाली फ्लाइट उपलब्ध हैं। भारत से रोम की यात्रा के लिए फ्लाइट में औसतन 10 से 14 घंटे का समय लग सकता है। 

रोम से वेटिकन शहर की यात्रा

रोम से वेटिकन महज चार-पांच किमी दूर है। रोम हवाई अड्डे से टैक्सी, मेट्रो, स्थानीय बस या पैदल सफर किया जा सकता है। 
 
वेटिकन सिटी के लिए वीजा प्रक्रिया

वेटिकन शहर का कोई अलग वीजा नहीं है। भारतीय नागरिकों को शेंगेन वीजा लेना होता है, क्योंकि वेटिकन इटली की सीमा में स्थित है। शेंगेन वीजा आवेदन आप इटली एम्बेसी या वीएफएस ग्लोबल सेंटर के जरिए कर सकते हैं। वीजा प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज में पासपोर्ट, फोटो, फॉर्म, यात्रा बीमा, होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट, बैंक स्टेटमेंट आदि चाहिए होते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
वेटिकन की यात्रा - फोटो : Instagram
वेटिकन के प्रमुख पर्यटन स्थल

सेंट पीटर्स बेसिलिका 

यह दुनिया का सबसे बड़ा चर्च है। यहां आपको बेहद शानदार वास्तुकला का नमुना देखने को मिलेगा। चर्च के गुंबद से रोम का शानदार दृश्य दिखता है। अगर आप चर्च और चैपल जा रहे हैं तो यहां प्रवेश करते समय कंधे और घुटने ढकने वाले कपड़े पहनकर जाएं, क्योंकि यहां एक ड्रेस कोड अपनाया जाता है।

सेंट पीटर्स स्क्वायर 

वेटिकन शहर में सेंट पीटर्स स्क्वायर नाम का स्थान है जो किए एक विशाल चौक है। यहां हर रविवार को पोप श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं। यहां का ओबेलिस्क और सुंदर कॉलोनेड्स बहुत प्रसिद्ध हैं। अगर आप पोप को देखना चाहते हैं तो रविवार या बुधवार को जाएं।

4 of 5
वेटिकन की यात्रा - फोटो : Instagram
वेटिकन म्यूजियम 

दुनिया के सबसे बड़े और बेहतरीन संग्रहालयों में से एक वेटिकन म्यूजियम है, जहां प्राचीन मूर्तियां, कला कृतियां और ऐतिहासिक वस्तुएं संग्रहित हैं। यहां के राफेल रूम्स, गैलरी ऑफ मैप और इजिप्टियन म्यूजियम मुख्य आकर्षण हैं। म्यूजियम घूमने जा रहे हैं तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा लें, इससे समय बचता है।

सिस्टिन चैपल 

इटली के मशहूर मूर्तिकार, चित्रकार और वास्तुकार माइकल एंजेलो द्वारा बनाई गई विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग The Last Judgement और Creation of Adam सिस्टिन चैपल में ही है। इसी चैपल में पोप का चुनाव भी होता है। सिस्टिन चैपल के अंदर फोटोग्राफी मना है।

वेटिकन गार्डन

शहर में वेटिकन गार्डन नाम की जगह है, जो एक सुंदर उद्यान और फव्वारे वाला स्थान है। इसे गाइडेड टूर के जरिए देखा जा सकता है। सुबह जल्दी पहुंचने पर लंबी लाइन से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेटिकन की यात्रा - फोटो : Instagram
वेटिकन यात्रा का खर्च

भारतीयों के लिए शेंगेन वीजा का शुल्क वयस्कों के लिए लगभग 7 हजार और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए साढ़े तीन हजार है। भारत से रोम की फ्लाइट राउंड ट्रिप के लिए 45000 से 80000 तक टिकट में खर्च हो सकते हैं। यहां तीन सितारा होटल रूम का किराया एक रात का लगभग 3000 रुपये या उससे अधिक हो सकता है। स्थानीय परिवहन, पर्यटन स्थलों के टिकट आदि में 10000 से 15000 रुपये अनुमानित खर्च आ सकता है। चार से पांच दिन की वेटिकन यात्रा में कुल अनुमानिक खर्च 90000 से 160000 रुपये तक आ सकता है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें