फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2020: अपने ट्रैवल लवर पार्टनर को इस वेलेंटाइन ये 5 गिफ्ट करें, ताउम्र रहेंगे याद

Wed, 05 Feb 2020 07:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Travel Gifts - फोटो : Social Media
वेलेंटाइन डे(Valentine Day) को लेकर प्रेमी जोड़ों के बीच अभी से ही उत्साह देखा जा रहा है। सात फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होगी और 14 फरवरी को युवा कपल वेलेंटाइन डे मनाएंगे। वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के लिए लोग तरह—तरह की गिफ्ट खरीदते हैं। आपका पार्टनर यदि ट्रैवल लवर यानी घूमने-फिरने का शौकीन है, तो आपके पास उसे गिफ्ट करने के कुछ ऐसे विकल्प हैं, जो उसे ताउम्र याद रह जाएंगे। आइए, चर्चा करते हैं उन गिफ्ट्स के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 7
photograph
जिंदगी के हसीन लम्हों को संवारें
जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को कैद करने के लिए एक कैमरे से भला बढ़िया गिफ्ट और क्या हो सकता है। वैसे तो आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरे होते हैं, लेकिन एक ट्रैवलर के लिए प्रोफेशनल कैमरे का महत्व ही कुछ और होता है। आजकल मात्र 20 से 25 हजार रुपये में अच्छे डीएसएलआर कैमरे की रेंज शुरू हो जाती है। ये गिफ्ट देना आपका सार्थक हो जाएगा, खासकर जब आप दोनों कहीं टूर पर जा रहे हों। आप दोनों ही अपने रोमांटिक लम्हों और हसीन यादों को कैमरे में कैद कर सहेज पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
...ताकि हर घड़ी करे आपको याद
आप अपने ट्रैवल लवर पार्टनर को घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं। यात्रा करने वालों के लिए घड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण गैजेट होता है। आप अपने पार्टनर के लिए कुछ शानदार मॉडल की घड़ी खरीद सकते हैं, जिसमें ट्रैवल टच हो। जैसे कि डायल में वर्ल्ड मैप बना हो, या फिर ट्रैवलर की प्रतिकृति बनी हो। अक्सर समय देखते समय आप अपने पार्टनर को याद आएंगे। 

4 of 7
सेल्फी स्टिक
जब-जब लेंगे सेल्फी, आएगी आपकी याद
ट्रैवल करने वालों के लिए फोटोग्राफी अहम होती है। टूर में कई बार ऐसा होता है कि आप एक साथ फोटो लेना चाहते हैं, लेकिन आसपास कोई फोटो लेने वाला नहीं होता, ऐसे में सेल्फी स्टिक बड़े काम की चीज है। खासकर सोलो ट्रैवलर के लिए यह बहुत जरूरी है। आप अपने ट्रैवल लवर पार्टनर को सेल्फी स्टिक देते हैं तो सेल्फी लेते समय हर वक्त उनको आपकी याद आएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
हैमॉक में काफी रिलैक्स महसूस होता है - फोटो : Pixabay
सोते टाइम भी करेंगे आप याद
घूमने फिरने के शौकीनों के लिए हैमॉक एक बेहतरीन टूल होता है। कहीं घूमने गए, दो पेड़ों के बीच में बांध दिया और आराम से सो गए। हैमॉक में काफी रिलैक्स महसूस होता है। कई लोग इसे घर में, बगीचे में, बालकोनी में या छत पर लगाते हैं। यह भी आपके पार्टनर के लिए बेहतरीन गिफ्ट होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ट्रैवलरों के लिए एक बढ़िया बैग बहुत ही जरूरी और अहम होता है। बैग ऐसा हो, जिसमें ज्यादा कपड़े और सामान भी आ सकें और ढोने के हिसाब से सुविधाजनक भी हो। आप अपने पार्टनर को ये भी गिफ्ट कर सकते हैं। हर यात्रा पर आपके पार्टनर आपको याद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वेलेंटाइन डे पर इस तरह के खास गिफ्ट देने के कई फायदे हैं। यह आपके पार्टनर को खुश तो करेगा ही, हर यात्रा में उनके काम भी आएगा। आपके पार्टनर जब भी यात्रा पर निकलेंगे, आपको जरूर याद रखेंगे। आप उनकी हर ट्रिप पर साथ न भी हों, तब भी आप उन्हें याद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें