Delhi Romantic Places For Couple: वैलेंटाइन सप्ताह जारी है। इस हफ्ते का हर दिन प्यार, आकर्षण और साथ के नाम होता है। कई युगल इस मौके पर एक दूसरे के साथ यादगार और रोमांटिक वक्त बिताना चाहते हैं। कपल जब साथ हैंगआउट करते है या रोमांटिक तरीके से एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं तो उसे डेट कहा जाता है। ऐसे में इस वैलैंटाइन सप्ताह में भी लोग एक दिन अपने साथी के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग जरूर करें। कपल डेट के लिए जेब ढीली करने की भी जरूरत नहीं है।
प्यार जताने के लिए महंगे रेस्टोरेंट या लग्जरी ट्रिप जरूरी नहीं होती। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या घूमने आए हैं, तो यहां कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां कम बजट में भी रोमांटिक और यादगार कपल डेट प्लान की जा सकती है। सही जगह और सही इंसान हो तो कम बजट में भी एक दिन जिंदगी भर की याद बन सकता है। बस अपने पार्टनर का हाथ थामिए और दिल्ली की इन रोमांटिक जगहों पर निकल पड़िए। आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में, जहां आप एक दिन सिर्फ प्यार के नाम कर सकते हैं।
दिल्ली में बजट कपल डेट के लिए जरूरी टिप्स
-
वीकडेज में प्लान करें
-
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
-
फ्री या कम एंट्री वाली जगहें चुनें
-
फोटो और यादों पर फोकस करें, खर्च पर नहीं