फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: दुनिया की पांच सबसे रोमांटिक जगहें, जो हर कपल को आती हैं पसंद

Fri, 31 Jan 2025 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाना चाहते हैं, तो इन रोमांटिक जगहों में से किसी एक को चुनें और अपने प्यार को और गहरा करें। ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि इनमें प्यार और रोमांस का एहसास भी बसा हुआ है।  
विज्ञापन
1 of 5
कपल के लिए रोमांटिक जगहें - फोटो : Instagram
World Best Romantic Destinations For Couples: प्यार के पर्व को यादगार तरीके से मनाने के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सकते हैं। इसके लिए किसी खास जगह का चयन करें। दुनिया भर में कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद आकर्षक और रोमांटिक हैं। इन जगहों पर कपल का प्यार परवान चढ़ता है। वह एक दूसरे के और करीब खुद को महसूस करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाना चाहते हैं, तो इन रोमांटिक जगहों में से किसी एक को चुनें और अपने प्यार को और गहरा करें। ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि इनमें प्यार और रोमांस का एहसास भी बसा हुआ है।  
विज्ञापन

2 of 5
पेरिस - फोटो : Instagram
पेरिस, फ्रांस

पेरिस को सिटी आफ लव कहा जाता है। रोमांस की राजधानी मानी जाने वाली ये जगह कपल के लिए सपनों से भरी ट्रिप बन सकती हैं। सदियों से पेरिस के एफिल टावर को बेस्ट रोमांटिक स्थान माना जाता है,  जहां आप पार्टनर के साथ प्यार भरे पोज देकर फोटो क्लिक करा सकते हैं। सीन नदी में क्रूज राइड का आनंद लें। मोनमार्त्र की खूबसूरत गलियों में हाथ में हाथ डालकर घूमें।  
विज्ञापन

3 of 5
वेनिस - फोटो : Instagram
वेनिस, इटली

इटली का वेनिस शहर भी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। कपल्स के बीच ये स्थान काफी लोकप्रिय है। वेनिस पानी के बीच में बसा शहर है, जहां गोंडोला राइड्स और शानदार आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। ग्रैंड कैनाल में गोंडोला राइड लें। सैन मार्को स्क्वायर में एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। कैफे फ्लोरियन में कैंडललाइट डिनर करें।  

4 of 5
इस्तांबुल - फोटो : Instagram
इस्तांबुल

इस्तांबुल आजकल के कपल्स के बीच रोमांटिक स्थान है,जहां बोस्फोरस डिनर क्रूज, कैमालिका हिल, पियरे लोटी हिल और गलता टावर पर अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन सप्ताह का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram
स्विट्जरलैंड

बर्फीली वादियों में रोमांस के लिए कपल स्विट्जरलैंड घूमने जा सकते हैं। अगर आपको ठंडी हवाएं और खूबसूरत वादियां पसंद हैं, तो स्विट्जरलैंड परफेक्ट है।  यहां इंटरलकेन और ज़्यूरिख की खूबसूरत सड़कों पर घूमें। टिटलिस और जुंगफ्राउ में स्नो एडवेंचर का मजा लें। किसी लकड़ी के कैफे में गरम कॉफी और फोंड्यू का स्वाद लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें