पेरिस, फ्रांस
- फोटो : pixabay
पेरिस, फ्रांस
अधिकतर रोमांटिक फिल्मों में हीरो अपनी हीरोइन से पेरिस में एफिल टावर के सामने मोहब्बत का इजहार करते नजर आ जाते हैं। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को प्रदर्शित करते हैं। हम भारतीय इसी तरह के दृश्य देखकर बढ़े हुए। इसीलिए ज्यादातर भारतीय कपल एक बार पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटीज भी दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस को घूमने का शौक रखते हैं। नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद पति रोहनप्रीत के साथ एफिल टावर देखने गई थीं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।