फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2020: फूडी पार्टनर के लिए बहुत खास हैं ये जगहें, रोमांस के साथ लजीज व्यंजन का लें मजा

Mon, 03 Feb 2020 04:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में वैलेंटाइन को लेकर कपल्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ लोग क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना रहे होंगे। कई कपल्स ने घूमने के लिए अपने रोमांटिक डेस्टिनेशन का चुनाव कर लिया होगा तो कई लोग अभी सर्च कर रहे होंगे। आपको बता दें कि अगर आपकी पार्टनर या आप फूडी हैं तो कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आप जायके के साथ रोमांस को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जैसलमेर
आप हो औप आपका पार्टनर हो बाकी दूर-दूर तक सिर्फ रेत हो। क्या इससे भी ज्यादा रोमांटिक शाम हो सकती है? आप राजस्थान के जैसलमेर में ऐसा आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस जगह पर आप पारंपरिक राजस्थानी स्वाद का लुत्फ भी उठा सकते हैं। कुछ इस तरह से जैसलमेर ट्रिप आपके लिए खास बन जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर
राजस्थान में मौजूद पिंक सिटी यानी कि जयपुर बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां राजसी इमारतें, शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। पिंक सिटी की शाम बहुत ही रोमांटिक होती है। इसके अलावा यहां भी आप राजस्थानी जायके का मजा ले सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता
मीठे रस से भरे स्पंजी रसगुल्ले किसी के मुंह में आसानी से पानी ला सकते हैं। भारत में कोलकाता के रसगुल्ले की बात ही कुछ और है। बता दें कि कोलकाता में रसगुल्लों के 10 से ज्यादा प्रकार मिलते हैं। इस हिसाब से फूडी पार्टनर के लिए कोलकाता से बढ़िया डेस्टिनेशन कुछ और नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कच्छ, गुजरात
स्वाद के मामले में गुजराती थाली का कोई तोड़ नहीं है। गुजरात जितना अपने पर्यटन स्थल के लिए मशहूर है उतना ही अपने पारंपरिक व्यंजन के लिए। आप गुजरात में समुद्री किनारे, ऐतिहासिक इमारतें और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ लजीज वयंजन का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें