फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine day 2019: दिल्ली के इन 5 कैफे में पार्टनर के साथ मनाए वैलेंटाइन डे

Mon, 04 Feb 2019 05:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
valentine day
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। वैलेंटाइन वीक शुरुआत 7 फरवरी से ही हो रही है। वैलेंटाइन का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। अगर आप भी वैलेंटाइन डे मनाने की सोच रहे हैं और दिल्ली में रहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कहां आप यादगार वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। दिल्ली में वैसे तो कई कैफे हैं लेकिन हम आपको पांच के बारे में बता रहे हैं जहां म्यूजिक से लेकर डांस और ड्रिंक सबकुछ अनोखा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
dance
किट्टी सू
बीच स्टेज पर कई इंटरनेशनल कलाकारों का एक समूह जब परफार्मेंस देता है तो उस वक्त इस कैफे का माहौल बिल्कुल ही बदल जाता है और यही कारण है कि शहर के सबसे हॉटेस्ट प्लेस में से एक है। हाल ही में इस क्लब में ईडीएक्स ने परफार्म किया था। बाराखम्बा ऐवन्यू के पास मौजूद द ललित होटल में यह क्लब मौजूद है। 
विज्ञापन

3 of 6
party
समर हाउस कैफे
शहर में संगीत के शौकिनों और संगीतकारों के पसंदीदा जगहों में से एक है समर हाउस कैफे। इस कैफे का इंटिरियर बिल्कूल रंगीन है और आपको घर जैसा एहसास होगा। यहां पर आप हिप हॉप, रेगे, ट्रैप से डीप हाउस तक जैसे अलग-अलग म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।  यहां भारतीय कलाकारों के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी परफार्म कर चुके हैं। यह कैफे अरविन्दे प्लेस मार्केट में स्थित है। 

4 of 6
dating
रास्ता 
रास्ता क्लब दुनिया भर के उन सभी लोगों की यादें दिलाता है जो रास्तफैरियन संस्कृति को आगे बढ़ाया है। इस लाउंज का लुक फंकी कैरेबियन लाउंज के जैसा है। यहां पर बॉब मार्ले, बॉब डायलन, जिमी हेंड्रिक्स और जिमी क्लिफ जैसे कई लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है। लाउंज में संगीत की मुख्य शैली रेगे और डबस्टेप है। रास्ता लाउंज ग्रीन पार्क के पास मौजूद है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ हाई म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
dating
द पियानो मैन जैज क्लब
छोटी सी जगह आरामदायक होने के साथ-साथ एक कोजी सा माहौल सेट अप किया गया है। यह एक ऐसी जगह है जहां आप स्कॉच और संगीत के साथ रिलैक्स कर सकते हैं। इस क्लब में भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर से जैज संगीतकार आते हैं। इस क्लब में आप अपने दोस्तों के साथ जैस म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dating
हार्ड रॉक कैफे
साल 1971 में हार्ड रॉक कैफे ने रॉक म्यूजिक की परंपरा की शुरुआत की और अबई तक जारी है। परिक्रमा, इंडियन ओसियन, थर्मल और ए क्वार्टर जैसे कई बड़े बैंड्स परफार्म कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय संगीत के साथ-साथ लोक संगीत को भी बढ़ावा दिया है। यह कैफे साकेत स्थित डीएलएफ प्लेस में मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें