फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा आसान हुई! इस सस्ती सेवा से मिनटों में पहुंच सकते हैं भवन

Tue, 09 Jun 2026 11:51 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vaishno Devi Battery Car Booking: वैष्णो देवी यात्रा में ई-कार (बैटरी कार) सेवा अर्धकुंवारी से भवन तक लगभग 6 किलोमीटर के रूट पर संचालित होती है। श्रद्धालु ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वर्तमान में अर्धकुंवारी से भवन तक का किराया 450 रुपये प्रति व्यक्ति और भवन से अर्धकुंवारी वापसी का किराया 300 रुपये प्रति व्यक्ति है। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले यात्रियों के लिए उपयोगी मानी जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
वैष्णो देवी ई कार कैसे बुक करें - फोटो : AI

Vaishno Devi E Car Seva Kaise Book Karen: माता वैष्णो देवी की यात्रा देश की सबसे लोकप्रिय धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं। हालांकि करीब 13 किलोमीटर की चढ़ाई कई श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

वैसे तो वैष्णो देवी की यात्रा के लिए हेलिकाॅप्टर सेवा और घोड़ा-पालकी की सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन ये बजट से बाहर और असुविधाजनक हो सकते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित ई-कार या बैटरी कार सेवा यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

यह सेवा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ यात्रा को अधिक आरामदायक बनाती है। कई श्रद्धालु यह जानना चाहते हैं कि ई-कार कहां से मिलती है, इसका किराया कितना है और टिकट बुक करने की प्रक्रिया क्या है।

वैष्णो देवी के लिए बैक्टरी कार सेवा की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है, जिससे यात्रा की योजना पहले से बनाई जा सकती है। यदि आप भी जल्द वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले हैं, तो ई-कार सेवा से जुड़ी यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। आइए जानते हैं रूट, किराया और बुकिंग का पूरा तरीका।

विज्ञापन

2 of 6
अर्धकुंवारी, वैष्णो देवी मंदिर - फोटो : Mata Vaishno Devi Shrine Board

वैष्णो देवी में ई-कार कहां से कहां तक चलती है?

 

 

  • ई-कार सेवा कटरा से सीधे भवन तक नहीं जाती।
  • यह सुविधा केवल अर्धकुंवारी से भवन तक उपलब्ध है।
  • यह लगभग 6 किलोमीटर का मार्ग है।
  • अर्धकुंवारी से भवन पैदल यात्रा में 2 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है।
  • ई-कार इस दूरी को काफी कम समय में पूरा कर देती है। 
विज्ञापन

3 of 6
vaishno devi - फोटो : Adobe stock

कितना है ई-कार का किराया?

 
  • श्राइन बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अर्धकुंवारी से भवन तक एक तरफ का किराया 450 रुपये प्रति व्यक्ति है।
  • वहीं भवन से अर्धकुंवारी वापसी का किराया 300 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
  • दिव्यांग यात्रियों को कई मामलों में विशेष सुविधा भी दी जाती है।
  • किराए में समय-समय पर बदलाव संभव है, इसलिए यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जरूर जांच लें। 

4 of 6
वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

 

 

  • ई-कार की ऑनलाइन बुकिंग श्राइन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए की जा सकती है।
  • सबसे पहले वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • फिर Battery Car Service का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद यात्रा की तारीख, समय और यात्रियों की जानकारी भरकर ऑनलाइन भुगतान करें।
  • टिकट बुक होने के बाद ई-टिकट डाउनलोड कर लें।
  • यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board

ऑफलाइन टिकट कहां मिलती है?

 

जो श्रद्धालु पहले से ऑनलाइन टिकट नहीं ले पाते, वे अर्धकुंवारी और भवन स्थित निर्धारित काउंटरों से ऑफलाइन टिकट लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, भीड़भाड़ वाले सीजन में सीटें सीमित होने के कारण अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग अधिक सुविधाजनक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माता वैष्णो देवी, कटड़ा - फोटो : एजेंसी

किन यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह सेवा?

ई-कार सेवा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों, छोटे बच्चों वाले परिवारों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी है। इससे कठिन चढ़ाई वाले हिस्से को आराम से पूरा किया जा सकता है और यात्रा की थकान भी कम होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें