Vaishno Devi E Car Seva Kaise Book Karen: माता वैष्णो देवी की यात्रा देश की सबसे लोकप्रिय धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं। हालांकि करीब 13 किलोमीटर की चढ़ाई कई श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।
वैसे तो वैष्णो देवी की यात्रा के लिए हेलिकाॅप्टर सेवा और घोड़ा-पालकी की सेवा भी उपलब्ध है। लेकिन ये बजट से बाहर और असुविधाजनक हो सकते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित ई-कार या बैटरी कार सेवा यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
यह सेवा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ यात्रा को अधिक आरामदायक बनाती है। कई श्रद्धालु यह जानना चाहते हैं कि ई-कार कहां से मिलती है, इसका किराया कितना है और टिकट बुक करने की प्रक्रिया क्या है।
वैष्णो देवी के लिए बैक्टरी कार सेवा की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है, जिससे यात्रा की योजना पहले से बनाई जा सकती है। यदि आप भी जल्द वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले हैं, तो ई-कार सेवा से जुड़ी यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। आइए जानते हैं रूट, किराया और बुकिंग का पूरा तरीका।