आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
आगरा का किला
आगरा में घूमने को और भी बहुत कुछ है। उनमें से एक है आगरा का किला। आगरा में इसे लाल किला भी कहते हैं। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में अकबर ने कराया था। इस किले की वास्तु और स्थापत्य कला बहुत खुबसूरत है। लाल बलुआ पत्थरों से बने इस किले का निर्माण किया गया है। इसके अंदर बने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मीना महल, मुसम्मन बुर्ज, नगीना मस्जिद, अंगूरी बाग और शीश महल को आप देख सकते हैं। इस किले में सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जाया जा सकता है। लाल किले से ताजमहल बिल्कुल साफ नजर आता है।