स्मार्ट लगेज का विकल्प चुनें
- फोटो : Pixabay
सर्विसिंग व अन्य सावधानियां
कई बार ऐसा होता है कि टायर हो या स्पीडोमीटर या अन्य कोई पार्ट, हम यह सोचकर रिपेयरिंग या चेंज नहीं करते कि कुछ दिन और चल जाएगा। लम्बी दूरी की यात्रा के लिहाज से यह बहुत बड़ी रिस्क है। इसकी बजाय गाड़ी की पूरी सर्विसिंग और जरूरी सभी रिपेयरिंग करवाएं। यदि गाड़ी नई है तो इसके टायर्स, पेट्रोल एवं पार्ट्स को लेकर पूरी जानकारी लें।
अपने लगेज को हमेशा इतना ही रखें कि यदि आपको पैदल भी चलना पड़े तो मुश्किल न आये। बैग हमेशा मजबूत साथ रखें और अपने साथ सर्दी, गर्मी और ठंड तीनों मौसम के हिसाब से ऐसे कपड़े रखें जो एक ही साथ कई फायदे दें। जैसे दो-तीन जींस, दो शॉर्ट्स, दो फुल स्लीव्स और दो हाफ स्लीव्स टीशर्ट्स, एक बढ़िया जैकेट, अच्छी क्वालिटी के ग्लव्स, तीन से चार जोड़े कॉटन के मोज़े और एक पेयर थर्मल वेयर। इसके अलावा एक नायलोन की मजबूत रस्सी, सुई धागा, अच्छी क्वालिटी का स्लीपिंग बैग, कुछ ड्राय स्नैक्स, टॉर्च, मोमबत्ती -माचिस या लाइटर, जरूरी दवाएं और ओआरएस के पैकेट्स भी जरूर साथ रखें।