फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trekking During Rainy Season: बारिश में ट्रैकिंग पर जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें

Sun, 20 Jul 2025 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trekking During Rainy Season: अगर आप बारिश के मौसम में ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
बारिश में ट्रैकिंग पर जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें - फोटो : Adobe stock
Trekking During Rainy Season: अगर आप भी उन लोगों में है, जिन्हें पहाड़ों पर जाना पसंद है तो आपको ट्रैकिंग करना भी काफी पसंद होगा। खासतौर पर युवा आज-कल जैसे ही समय मिलता है तो ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं। ट्रैकिंग पर जाना जितना अच्छा लगता है, उसके लिए तैयारी करना उतना ही कठिन होता है।

खासतौर पर जब अभी बारिश का मौसम है, और अभी भी आप ट्रैकिंग पर जा रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर बारिश के मौसम में ट्रैकिंग पर जा रहे हैं तो किन-किन बातों का ध्यान सबसे ज्यादा रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखकर ट्रैकिंग पर जाएंगे तो आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
वाटरप्रूफ बैग कैरी करें - फोटो : Adobe stock
वाटरप्रूफ बैग कैरी करें

यदि आप बारिश के मौसम में ट्रैकिंग पर जा रहे हैं तो वाटरप्रूफ अवश्य कैरी करें। इसके अलावा इस बैग पर भी रेन कवर जरूर लगाएं, इससे पानी आपके बैग में कभी नहीं जाएगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका बैग न सिर्फ बाहर से भीग जाएगा, बल्कि बारिश आपके सामान को भिगो देगी। जब बारिश से बैग भीग जाएगा तो इसका वजन भी बढ़ जाता है।  

 
विज्ञापन

3 of 7
रेनकोट पहनकर निकलें - फोटो : Adobe stock
रेनकोट पहनकर निकलें

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा प्राथमिकता रेनकोट को ही दें। बारिश के मौसम में छतरी ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त नहीं होती। छाता पकड़ कर ट्रैकिंग करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए हल्का और टिकाऊ रेनकोट साथ रखें। रेनकोट आपको बारिश से बचाकर रखेगा इससे आपके कपड़े भी भीगने से बचे रहेंगे। 

 

4 of 7
सही फुटवियर पहनें - फोटो : Freepik
सही फुटवियर पहनें

कभी भी ट्रैकिंग के दौरान नये जूते पहनकर न जाएं। जूते वही पहनें, जिसे पहनकर आप सहज महसूस करते हों। ध्यान रखें कि गीली और फिसलन भरी जमीन पर स्लिप होने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए बारिश में ट्रैकिंग के दौरान हमेशा वाटरप्रूफ शूज पहनें जिनकी ग्रिप मजबूत हो। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मैप को सेव करके रखें - फोटो : AI
मैप को सेव करके रखें

ट्रैकिंग के दौरान पहाड़ों पर नेटवर्क मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए गूगल मैप को सेव करके रख लें। नेटवर्क ना मिलने पर ऑफलाइन मैप बहुत काम आते हैं। इसके अलावा हेडलैंप या टॉर्च और एक्स्ट्रा बैटरी जरूर रखें, ताकि अंधेरे में आपको परेशान न होना पड़े। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मौसम रिपोर्ट जरूर चेक करें - फोटो : संवाद
मौसम रिपोर्ट जरूर चेक करें

बारिश में वैसे तो ट्रैकिंग के लिए मौसम सबसे बेस्ट होता है, लेकिन वेदर चेक कर लें कि कहीं ज्यादा आंधी और तूफान का मौसम तो नहीं है। खबरों में ये भी देख लें कि कहीं लैंडस्लाइड तो नहीं हो रही। ऐसे समय में सही मौसम होना बेहद जरूरी होता है। भारी बारिश की संभावना हो तो ट्रैकिंग का प्लान टालना बेहतर होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेसिक फर्स्ट ऐड किट है जरूरी - फोटो : AI
फर्स्ट ऐड किट है जरूरी

ट्रैकिंग के दौरान अक्सर चोट, मोच या कीड़े के काटने जैसी समस्या सामने आती रहती है, ऐसे में फर्स्ट ऐड किट बहुत जरूरी होती है। ये जरूरत के समय आपके काम आएगी। इस किट में मोच के लिए स्प्रे, बैंडेज, गर्म पट्टी जैसी चीजें अवश्य रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें