फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में सोलो ट्रैवलिंग के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये देश, एक बार जरूर घूमें

Tue, 18 Feb 2020 09:14 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
solo travel
2020 में सोलो ट्रैवलिंग के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये जगहें, एक बार जरूर घूमें
अगर आप सोलो ट्रैवलिंग के शौकीन हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि साल 2020 में सोलो ट्रैवलिंग के लिए कौन-सी जगहें सबसे अच्छी हैं, जहां आप बिना किसी चिंता के अकेले घूम-फिर सकते हैं। सोलो ट्रैवलिंग कोई नया ट्रेंड नहीं है, पहले से ही लोग अकेले-घूमने फिरने का आनंद उठाते रहे हैं, लेकिन आजकल यह प्रचलन थोड़ा ज्यादा है। हालांकि सोलो ट्रैवलिंग के वक्त आपको ग्रुप ट्रैवलिंग के मुकाबले ज्यादा सावधानी बरतनी होती है और ज्यादा सतर्क भी रहना पड़ता है। जरा-सी एक चूक आपके सोलो ट्रैवलिंग के आनंद को खराब कर सकती है। आइए जानते हैं सोलो ट्रैवलिंग के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशन्स कौन-से हैं...


 
विज्ञापन

2 of 5
solo trip
अगर आपको सोलो ट्रैवलिंग करना पसंद है तो आइसलैंड जरूर जाएं। जब भी सोलो ट्रैवलिंग की बात आती है तो आइसलैंड वो देश है जिसका नाम सबसे शीर्ष पर लिया जाता है। यहां के लोग आपका दिल खोलकर स्वागत करेंगे और ये जगह आपके लिए एकदम सुरक्षित है। आइसलैंड को अकेले घूमने के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Flight tour - फोटो : Pixabay
आइसलैंड के बाद दूसरे जिस देश का नाम सोलो ट्रैवलिंग के लिए शीर्ष पर आता है वो न्यूजीलैंड है। यह देश भी अकेले घूमने वालों के लिए सबसे सुरक्षित है। यहां के आउटडोर एडवेंचर और प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं। न्यूजीलैंड इसलिए भी सोलो ट्रैवलिंग के लिए दूसरा सबसे सुरक्षित देश है क्योंकि यहां टूरिस्टों के प्रति होने वाले अपराध के मामले बेहद कम सामने आते हैं। ऐसे में आप सोलो ट्रैवलिंग के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोलो ट्रैवलिंग के लिए पुर्तगाल सबसे फेमस डेस्टिनेशन है। अगर आपको अकेले घूमना पसंद है तो आप पुर्तगाल की सैर करके खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अपनी खूबसूरती और भव्यता के चलते पुर्तगाल दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुर्तगाल की ही तरह ऑस्ट्रेलिया भी सोलो ट्रैवलिंग के लिए सबसे सुरक्षित देश है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी वियना दुनियाभर के सबसे सुरक्षित देशों में छठे नंबर पर आती है। ऑस्ट्रेलिया में आपको अपने सोलो ट्रैवलिंग के सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन्स मिलेंगे। आप यहां अकेले घूम सकते हैं, सुरक्षा के लिहाज से आपको कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें