मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक जगह है ओरछा, जो खूबसूरत इतिहास से भरा हुआ है। एक समय में ओरछा शक्तिशाली बुंदेला राजपूतों की राजधानी हुआ करता था। ओरछा महलों, मंदिरों, किलों के साथ बेतवा नदी के लिए भी मशहूर है। आइए, आज जानते हैं, इस शांत-सुंदर और ऐतिहासिक जगह ओरछा के बारें में।