फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया घूमने की रखते हैं ख्वाहिश, ये 5 रोमांटिक देशों को घूमना ना भूलें

Thu, 23 May 2019 10:05 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
घूमना-फिरना, नए लोगों से मिलना, नई संस्कृति और सभ्यता को जानना सभी को पसंद होता है। यहां तक कि हर दूसरे व्यक्ति का सपना होता है दुनिया एक्सप्लोर करना। हालांकि पूरी दुनिया कब तक घूमेंगे ये कहना तो मुश्किल है लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जिनकी हर दीवार में 'गुलाबी इश्क' बसा हुआ है। रोमांस और रोमांच से भरे इन देशों को जीवन में एक बार जरूर घूमना। 

 
विज्ञापन

2 of 5
इस लिस्ट में पहला नंबर पर पेरिस आता है। रोमांस के शहर पेरिस का मशहूर एफिल टावर यहां की शान है। एफिल टावर का निर्माण 1889 में हुआ था। इस लोहे के टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। इस टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको करीब 1,665 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। 


 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया के एक और खूबसूरत शहरों में शुमार है इटली का रोम शहर। ये दुनियाभर में अपने सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। रोम को फैशन, रोमन फूड और सिनेमा का शहर माना जाता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर भी कहा जाता है। 

 

4 of 5
पानी पर तैरने वाला शहर वेनिस की खूबसूरती शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। अपनी अतुलनीय खूबसूरती और ऐतिहासिकता के चलते यह शहर दुनिया के दूसरे शहरों से एकदम अलग है। इस शहर में आपको सड़कें कम, नहरें ज्यादा दिखेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट काफी खूबसूरत जगह है। इसे डोनाउ की रानी भी कहा जाता है। यहां आपको शाही महल और बड़ी संख्या में 19वीं सदी के बरोक और गोथिक स्मारकों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर सबसे ज्यादा रोमांटिक गलियां हैं जो आपकी खूबसूरत यादों में बस जाएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें