फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: जाना है विदेश यात्रा पर तो ऐसे बनाएं प्लान, कम पैसे में भी ले पाएंगे ट्रिप का पूरा मजा

Fri, 15 Mar 2024 12:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कम पैसे खर्च करके विदेश घूमना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
जाना है विदेश यात्रा पर तो ऐसे बनाएं प्लान - फोटो : pixabay
कुछ ही दिनों में बच्चों के पेपर खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद उनकी छुट्टियां हो जाती हैं। इसके साथ ही गर्मी का मौसम में आ जाएगा। ऐसे में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। बहुत से लोग तो गर्मी के मौसम में सोलो ट्रिप पर भी जाते हैं। हर किसी का ये सपना होता है कि वो एक न एक बार विदेश यात्रा पर जाए, लेकिन ये सपना हमेशा ज्यादा खर्चे की वजह से मन में ही दबा रह जाता है।

अगर आप भी इस बार कहीं बाहर घूमने का सोच रहे हैं, लेकिन आपके पास ज्यादा बजट नहीं है, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आप बेहद कम रुपयों में भी विदेश यात्रा करके वापस लौट सकते हैं। ये सभी टिप्स आपके लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहले से तैयार करें बजट
पहले से तैयार करें बजट

अगर कम पैसे खर्च करके विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना बजट तैयार करें। अगर पहले से ही आपके पास बजट तैयार रहेगा, तो आपको घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही बजट के के अदंर ही पैसे खर्च करने का सोचे, इससे ज्यादा खर्चा न करें। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑफ सीजन बनाएं प्लान - फोटो : Social Media
ऑफ सीजन बनाएं प्लान

अगर आप किसी भी जगह पीक टाइम पर घूमने जाएंगे तो आपको सभी चीजें काफी महंगी मिलेंगी। ऐसे में घूमने की योजना हमेशा ऑफ सीजन में ही बनाएं, ताकि आपको हर चीज सस्ते में उपलब्ध हो जाए। 

4 of 7
कैब की बजाए लें स्कूटी - फोटो : istock
कैब की बजाए लें स्कूटी

अगर आपको स्कूटी चलाना आता है तो कैब बुक करने की बजाए स्कूटी ही बुक करें। एक तो स्कूटी पर घूमने से आपका समय और पैसा बचेगा। इसके साथ ही आप अपने मन के हिसाब से घूम सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
हॉस्टल है बेस्ट
हॉस्टल है बेस्ट

अगर आप अपने दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं, तो होटल बुक करने की बजाए होस्टल बुक करें। ये काफी बजट में उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ ही आपको यहां काफी नए दोस्त बनाने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं - फोटो : pixabay
स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं

कहीं विदेश घूमने जा रहे हैं, तो बजट का ध्यान रखते हुए होटलों में खाने की बजाए स्ट्रीट फूड को प्राथमिकता दें। इससे कम पैसे में आपका पेट भी भर जाएगा और साथ ही में आपको नई चीजें एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्लाइट पहले से करें बुक - फोटो : iStock
पहले से बुक करें फ्लाइट

विदेश जाने के लिए आपको फ्लाइट की जरूरत पड़ेगी। अगर आप इसे पहले से बुक करा कर रखेंगे, तो इसका टिकट आपको सस्ता पड़ेगा। आखिरी समय पर बुक कराने से कई बार टिकट महंगा पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें