फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो बातें जो घूमने जाने से पहले जरूर रखनी चाहिए ध्यान ताकि न हों परेशान

Sun, 04 Aug 2019 12:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैवल
सैर कर दुनिया की गाफिल ज़िंदगानी फिर कहां 
जिंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहां

गर्मियों में लोग घूमने के लिए पहाड़ों की तरफ जाते हैं। प्रकृति के करीब दिन बिताते हैं। यह सब वह खुद को रिलैक्स करने और परिवार, दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने के लिए करते हैं। अगर आप घूमने जा रहे हैं तो आपको यह बात जरूर पता होना चाहिए ति कैसे घूमें?

 
विज्ञापन

2 of 6
solo travel
दरअसल, आप अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोच-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने ट्रिप की पूरी तैयारी करें। अगली स्लाइड में पढ़ें क्या करें..
  
विज्ञापन

3 of 6
travel - फोटो : travel
सबसे पहले डेस्टिनेशन यानी वो ठिकाना जहां आप घूमने जा रहे हैं, उसका चयन करें। इसके बाद, आप कितने दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं इस बात को पहले से ही अपने जेहन में रखें। किसके साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं और घूमने के साथ और क्या प्लान है? इस बात का खाका खींचें। इसके बाद इस बात पर विचार करें कि आपको कब घूमने निकलना है।


 

4 of 6
travel - फोटो : social media
- आप बस,ट्रेन, टैक्सी, फ्लाइट या फिर अपनी गाड़ी किससे घूमने जा रहे हैं, इस बात को अच्छी तरह तय करें।
- इसके बाद अपने बजट के हिसाब से जाने का साधन तय करें।
- आप जहां घूमने जा रहे हैं वहां के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी जुटा लें।
-वहां खाना-पीने की चीजें और ठहरने की व्यवस्था की पूरी तैयारी पहले ही कर लें ताकि आखिरी वक्त पर दिक्कत न  हो।
 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैवल
- अपने साथ आपने जो पूरी योजना बनाई है उसका डॉक्टूमेंट्स जरूर रखें।
-अपना फोन, कैमरा और दूसरी जरूर चीजें घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से जांच लें।
-अगर आप अपने साथ कैश रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से संभाल कर रखें।
- साथ ही अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें ताकि पैसों की जरूरत पड़ने पर परेशान न होना पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
travel - फोटो : travel
अगर आपके पास घूमने के लिए सिर्फ एक ही हफ्ते का वक्त है तो फटाफट अपना प्लान बनाएं। आप अकेले घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ सभी जरूरत की चीजें रख लें और कुछ जरूरी दवाओं को भी साथ ले जाएं। जहां भी घूमने जाएं उस जगह का भरपूर आनंद लें और उस दौरान ऑफिस के काम से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें