फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Gurudwara in Delhi: दिल्ली के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुरुद्वारे, बैसाखी पर जा सकते हैं आप

Fri, 14 Apr 2023 12:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bangla sahib gurudwara - फोटो : istock
Delhi Top Most Famous Gurudwara: आज बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। बैसाखी सिख धर्म का नववर्ष होता है। वैशाख महीने में रबी की फसल की कटाई होती है। जिसके बाद किसान अच्छी फसल के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं और बैसाखी का पर्व मनाते हैं। पूरे भारत में बैसाखी को धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का उत्साह सबसे अधिक हरियाणा, पंजाब और उससे सटे राज्यों व शहरों में देखने को मिलता है। दिल्ली में भी बैसाखी का पर्व उत्साह से मनाते हैं। इस मौके पर लोग गुरुद्वारा जाते हैं, जहां पाठ और सेवा करते हैं। बैसाखी के मौके पर लगभग सभी गुरुद्वारे में पाठ होते हैं। कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी बैसाखी का पर्व अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार के साथ मना रहे हैं तो गुरुद्वारा जाएं। दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं, जहां की शांति और खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह रहे दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे।
विज्ञापन

2 of 5
गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा बंगला साहिब

दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारा की लिस्ट में बंगला साहिब का नाम सबसे पहले आता है। मान्यता है कि बंगला साहिब गुरुद्वारा जयपुर के महाराज जय सिंह का बंगला हुआ करता था। इस बंगले में आठवें गुरु हर किशन सिंह रहते थे। गुरुद्वारा बंगला साहिब पूरे 24 घंटे संचालित होता है और साल भर यहां लंगर चलता है।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब - फोटो : facebook
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब

पुरानी दिल्ली में शीशगंज साहिब गुरुद्वारा है। 1783 में पंजाब छावनी के सैन्य जनरल रहे बघेल सिंह ने इस गुरुद्वारा का निर्माण कराया था। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर ने जब इस्लाम धर्म कबूलने से इनकार किया था तो मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर उनका कत्ल करा दिया गया। यह गुरुद्वारा गुरु तेज बहादुर की शहादत की याद में बनाया गया था।

4 of 5
गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर - फोटो : facebook
गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर

दिल्ली के कुतुब मीनार के पास महरौली में बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा स्थित है। 1719 में मुगलों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर और उनके बेटों सहित 40 अन्य सिखों को बेदर्दी से मार दिया था। उनकी वीरता और शहादत की याद में इस गुरुद्वारे का निर्माण कराया गया। हर साल बैसाखी के दौरान यहां मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुद्वारा माता सुंदरी जी - फोटो : Facebook
गुरुद्वारा माता सुंदरी

दिल्ली में गुरुद्वारा माता सुंदरी भी काफी चर्चित है। इस गुरुद्वारे का नाम गुरु गोबिंद सिंह की पत्नी के नाम पर रखा गया है। जब गुरु गोबिंद सिंह का निधन हुआ तो उसके बाद करीब 40 वर्षों तक माता सुंदरी ने सिखों का नेतृत्व किया। इस कारण सिख धर्म अनुयायी उन्हें गुरु मानते थे और उनकी याद में इस स्थल को गुरुद्वारा बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें