मसूरी
- फोटो : iStock
मसूरी, उत्तराखंड
गर्मियों में किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो पहाड़ी इलाकों को अपने ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें। उत्तराखंड दिल्ली से काफी करीब है, जहां मसूरी इस वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतर विकल्प रहेगा। मसूरी की हरी भरी वादियां और खूबसूरत पहाड़ आपको सुकून देंगे। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह जगह बेहद रोमांटिक भी है। आप दोस्तों या पार्टनर के साथ मसूरी जा सकते हैँ। दिल्ली से मसूरी के लिए ट्रेन, बस या खुद की गाड़ी से भी जा सकते हैं। यहां रहने, खाने पीने और मसूरी को एक्सप्लोर करने के लिए कम पैसों की जरूरत होगी। महज पांच हजार रुपये में आप मसूरी में कंपनी गार्डन, गन हिल पॉइंट, केंप्टी फॉल, माल रोड आदि घूम सकते हैं।