फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश में घूम लें मध्य प्रदेश की ये 5 जगह, ऐसे कुदरती नजारे कहीं नहीं देखे होंगे आपने

Wed, 12 Jun 2019 06:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर भारत में बारिश का मौसम दस्तक देने वाला है। बारिश का मौसम बहुत लोगों को खुशी दे जाता है। नए पौधों को रोपना, शाम को बारिश देखते हुए बालकनी में पकोड़े खाना और छत पर बारिश में भीगना शायद सभी को पसंद होगा लेकिन कई लोगों को लौंग ड्राइव पर जाना और किसी खूबसूरत जगह घूमना भी पसंद होता है। अगर आप भी रिमझिम मौसम में घूमने का शौक रखते हैं तो यहां जाना ना भूलें। 
विज्ञापन

2 of 5
भोपाल 
झीलों का शहर भोपाल बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। पर्यटक यहां छोटा तालाब, बड़ा तालाब, भीम बैठका, अभयारण्य, शहीद भवन और भारत भवन देखने के लिए आते हैं। यहां से करीब 28 किमी दूर भोजपुर मंदिर भी काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जबलपुर 
जबलपुर का भेड़ाघाट मध्य प्रदेश के मशहूर स्थलों में से एक है। यहां स्थित धुआंधार वाटर फॉल्स किसी विदेशी जगह से कम नहीं है। यहां नर्मदा नदी का पानी झरने के रूप में काफी ऊंचाई से गिरता है। रात में चांद की रोशनी में संगमरमर की ऊंची-ऊंची चट्टानें भेड़ाघाट की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। 
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मांडू 
अपने अद्भुत वास्तुकला के लिए मशहूर मांडू रिमझिम मौसम में हरियाली के बीच देखने लायक होता है। यह इंदौर से मात्र 90 किमी दूर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
पंचमणी 
सीनरी में दिखने वाली प्रकृति के अनोखे दृश्य को अगर करीब से देखने की चाह रखते हैं तो सुहाने मौसम में पंचमणी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। भोपाल से 200 किमी दूर ये हिल स्टेशन बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें