Delhi Metro
- फोटो : AdobeStock
कैसे पहुंचे प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर तक
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर में शामिल होने के लिए सबसे नजदीक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है। सुप्रीम कोर्ट से आप पैदल, रिक्शा या ऑटो के माध्यम से प्रगति मैदान पहुंच सकते हैं। मेले में आम लोग गेट नंबर 3,4 और गेट नंबर 6,10 से एंट्री कर सकते हैं।
अगर खुद की गाड़ी से व्यापार मेला पहुंच सकते हैं तो बेसमेंट पार्किंग 1 में गाड़ी पार्क कर सकते हैं। यहां से भैरो मार्ग और प्रगति टनल से होकर जा सकते हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर पार्किंग, भारत मंडपम के नीचे स्थित बेसमेंट पार्किंग 2 का भी उपयोग कर सकते हैं।