पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
- फोटो : Instagram
पचमढ़ी
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन के तौर पर प्रसिद्ध पचमढ़ी घूमने के लिए ठंड का मौसम अनुकूल होता है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में धूपगढ़, बी फॉल, जटाशंकर गुफा, अप्सरा विहार मुख्य आकर्षण हैं। यहां आप ट्रेकिंग, जलप्रपातों का आनंद और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं। पचमढ़ी में सर्दियों में हल्की ठंड होती है, जो इसे एक आदर्श हिल स्टेशन बनाती है।