MP Tourist Places For Summer: इन दिनों गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कुछ जगहों पर तो तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। चिलचिलाती गर्मी, धूप और उमस से परेशान हैं और एक छोटा सा राहत देने वाला ब्रेक लेना चाहते हैं तो कहीं सफर पर जा सकते हैं। हालांकि इस महीने छुट्टियां नहीं है लेकिन फिर भी वीकेंड ट्रिप प्लान करके एक छोटा सा ब्रेक ले सकते हैं। इसके लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं, मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट वीकेंड गेटवे है। यहां आपको न केवल ठंडी हवा और हरियाली मिलेगी, बल्कि प्राकृतिक झरने, गुफाएं और पहाड़ियों का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा। अगर आप गर्मी में एक शांत, ठंडी और प्राकृतिक जगह की तलाश कर रहे हैं, तो पचमढ़ी आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इस वीकेंड पर बैग पैक करें और निकल पड़ें इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में खो जाने।
मध्य प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी कहा जाता है। यह सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसा एक सुंदर और शांत हिल स्टेशन है। यहां का तापमान गर्मी में भी 20-30 डिग्री तक रहता है।