फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Day Trip From Delhi: दिल्ली वालों के लिए बेस्ट शॉर्ट ट्रिप, कुछ घंटों में पहुंच जाएंगे इन खूबसूरत जगहों पर

Mon, 27 Jul 2026 02:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली से 2-4 घंटे की दूरी पर घूमने के लिए कौन-सी जगहें हैं?
दिल्ली से 2-4 घंटे की दूरी पर दमदमा झील, नीमराना, मथुरा-वृंदावन, भरतपुर और सोहना जैसी जगहें लोकप्रिय हैं। यहां आप एक दिन की शॉर्ट ट्रिप में नेचर, ऐतिहासिक स्थल, बोटिंग, धार्मिक पर्यटन और लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली के पास पर्यटन स्थल - फोटो : aI

Delhi Road Trip: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी से अगर एक दिन का ब्रेक चाहिए, तो दूर-दराज की लंबी यात्रा पर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 2 से 4 घंटे की ड्राइव में पहुंच सकते हैं। ये जगहें उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो वीकेंड की भीड़ से बचते हुए एक दिन की छुट्टी में प्रकृति, इतिहास, एडवेंचर या स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना चाहते हैं।

दिल्ली-एनसीआर से अच्छी सड़क और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी की वजह से इन जगहों तक पहुंचना आसान है। चाहे आप दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान कर रहे हों, परिवार के साथ घूमना चाहते हों या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हों, ये डेस्टिनेशन शानदार विकल्प हो सकते हैं।

हालांकि यात्रा का समय ट्रैफिक, मौसम और आपके शुरुआती स्थान पर निर्भर करता है, इसलिए निकलने से पहले रूट और मौसम की जानकारी जरूर देख लें। अगर आपके पास सिर्फ एक दिन का समय है और आप शहर की भीड़ से दूर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो ये 5 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
 

शॉर्ट ट्रिप पर निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
 

  • सुबह जल्दी निकलें ताकि ट्रैफिक से बच सकें।

  • मौसम और सड़क की स्थिति पहले जांच लें।

  • पानी, हल्का स्नैक और जरूरी दवाइयां साथ रखें।

  • अगर किसी स्मारक या पार्क में जा रहे हैं, तो समय और टिकट की जानकारी पहले देख लें।

  • बारिश या गर्मी के मौसम में कपड़े उसी अनुसार चुनें।

विज्ञापन

2 of 6
दमदमा झील - फोटो : Instagram

दमदमा झील
 

  • दिल्ली से लगभग 60-70 किमी की दूरी पर दमदमा झील स्थित है।
  • इस जगह पर प्रकृति और रोमांच का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
  • करीब दो घंटे का सफर तय करके दिल्ली वाले यहां पहुंच सकते हैं। 
  • अगर आप शहर के शोर से दूर शांति चाहते हैं, तो दमदमा झील बेहतरीन विकल्प है।
  • यहां बोटिंग, कयाकिंग, नेचर वॉक और आसपास की अरावली पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
  • सुबह जल्दी पहुंचने पर मौसम और भी सुहावना महसूस होता है
विज्ञापन

3 of 6
नीमराना राजस्थान - फोटो : Adobe

नीमराना किला

  • इतिहास और शाही अनुभव के लिए नीमराना किला मशहूर है।
  • अगर आपको ऐतिहासिक किले और हेरिटेज पसंद हैं, तो नीमराना किला शानदार विकल्प है।
  • यहां का वास्तुशिल्प, खूबसूरत व्यू और हेरिटेज माहौल इसे डे ट्रिप के लिए लोकप्रिय बनाता है।
  • कई लोग यहां लंच या डे-विजिट पैकेज भी चुनते हैं।
  • दिल्ली से नीमराना फोर्ट की दूरी लगभग 120 किमी है।
  • यहां तक पहुंचने के लिए 2.5 से 3 घंटे का समय लग सकता है।

4 of 6
पक्षी - फोटो : adobestock

भरतपुर पक्षी अभयारण्य
 

  • भरतपुर बर्ड सेंचुरी पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
  • इसकी दूरी 210 किमी है, जिसे तय करने में 3.5 से 4 घंटे का वक्त लग सकता है।
  • प्रकृति प्रेमियों के लिए भरतपुर का राष्ट्रीय उद्यान बेहतरीन जगह है।
  • यहां सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।
  • साइकिल या रिक्शा सफारी के जरिए पार्क घूमने का अलग ही अनुभव मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा वृंदावन की बजट यात्रा - फोटो : AI

मथुरा-वृंदावन
 

  • अगर आप आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव चाहते हैं तो मथुरा वृंदावन की यात्रा करें।
  • दिल्ली से लगभग 180 किमी दूर मथुरा-वृंदावन है।
  • यहां तक का सफर पर सड़क मार्ग के जरिए 3-4 घंटे में पूरा कर सकते हैं। 
  • धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पसंद करने वालों के लिए कृष्ण की नगरी शानदार विकल्प है।
  • यहां मंदिरों के दर्शन, यमुना घाट और स्थानीय मिठाइयों का स्वाद आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली के पास पर्यटन स्थल - फोटो : aI

सोहना

  • हॉट स्प्रिंग्स और पहाड़ी नजारों के लिए सोहना जा सकते हैं।
  • सोहना की दूरी दिल्ली से लगभग 55-60 किमी है।
  • करीब 2 घंटे का सफर तय करके यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। 
  • अगर आपके पास समय कम है, तो सोहना एक बढ़िया विकल्प है।
  • यहां अरावली क्षेत्र के सुंदर दृश्य, आसपास के रिसॉर्ट और शांत वातावरण आपको शहर की भागदौड़ से राहत दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें