फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पास बसा है इंडिया का स्विट्जरलैंड, विदेशी तक देखते रह जाते हैं खूबसूरत नजारे

Sat, 17 Nov 2018 05:46 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
auli - फोटो : file photo
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, यह बात तो सब जानते हैं पर क्या आप जानते है दिल्ली के बेहद करीब भारत में मिनी स्विट्जरलैंड भी है। भारत का यह मिनी स्विट्जरलैंड इतना खूबसूरत है कि विदेशी तक यहां के नजारे देखते नहीं थकते।यकीनन जो लोग इसके बारे में नहीं जानते उन्हें सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है कि आखिर भारत में ऐसा कौन सा मिनी स्विट्जरलैंड है; तो ऐसे लोगों को बता दें कि भारत के उत्तराखंड के चमोली में स्थित औली भारत की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहां कि वादियां और पहाड़ देखकर आपको यह महसूस होगा कि आप सच में स्विट्जरलैंड की सैर कर रहे हैं। हर साल कुदरत के इस नायाब उपहार को निहारने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ में कभी कोई कमी नहीं रहती बल्कि यह बढ़ती ही रहती है। बर्फ पर स्कीइंग का आनंद लेने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
AULI - फोटो : file photo
 12 महीने औली लगता है खूबसूरत
औली को सर्दियों के मौसम में ही नहीं बल्कि इसकी सुंदरता को निहारने पर्यटकों की भीड़ बारह महीने यहां आती रहती है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का नजारा, यहां देखने लायक रहता है। औली हर समय अपने एक अलग रंग में खूबसूरती बिखेरता नजर आता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
AULI - फोटो : file photo
उत्तराखंड का स्वर्ग
चमोली में बने इस हिम क्रीड़ा स्थल को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। पूरी दुनिया इसे बेहतरीन स्की रिजॉर्ट के रूप में जानती है। कुदरत की खूबसूरती को करीब से महसूस करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए औली कुदरत के किसी वरदान से कम नहीं है।
 

4 of 7
AULI - फोटो : file photo
स्कीइंग रेस
उत्तराखंड में स्थित औली ही एकमात्र स्थान है, जिसे एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए अधिकृत किया हुआ है।दरअसल, एफआइएस के मानकों के अनुसार स्कीइंग रेस के लिए केंद्रों में ढलान, बर्फ बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था, विदेशी खिलाडियों को ठहराने की अच्छी व्यवस्था आदि की स्थिति देखी जाती है। औली इन सभी मानकों पर खरा उतरता है। यहां स्कीइंग के लिए 1300 मीटर लंबा स्की ट्रैक है, जो फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग के मानकों को पूरा करता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
AULI
यहां के रोपवे की है ये खासियत
एशिया में गुलमर्ग रोपवे को सबसे लंबा माना जाता है, जबकि इसके बाद औली-जोशीमठ रोपवे का नंबर है। करीब 4.15 किलोमीटर लंबे इस रोपवे की आधारशिला 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी और यह 1994 में बनकर तैयार हुआ। 

 
विज्ञापन

6 of 7
औली के ठीक सामने का पहाड़ बर्फ से ढकने पर लेटी हुई युवती का आकार ले लेता है।
स्लीपिंग ब्यूटी
औली के ठीक सामने का पहाड़ बर्फ से ढकने पर लेटी हुई युवती का आकार ले लेता है। इस दृश्य को देखना और कैमरों में कैद करने के लिए होड़ लगी रहती है। इसे ही स्लीपिंग ब्यूटी के नाम से जानते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
AULI
दुनिया की सबसे ऊंची कृत्रिम झील 
विश्वभर में सबसे अधिक ऊंचाई पर कृत्रिम झील औली में ही स्थित है। 25 हजार किलोलीटर की क्षमता वाली इस झील को वर्ष 2010 में बनाया गया। बर्फबारी न होने पर इसी झील से पानी लेकर औली में कृत्रिम बर्फ बनाई जाती है। इसके लिए फ्रांस में निर्मित मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें