Budget Trip To Jaipur Under 5000: अगर आप कम बजट में किसी शानदार ऐतिहासिक जगह की सैर करना चाहते हैं, तो राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी 'पिंक सिटी' आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। मात्र 5,000 रुपये के बजट में आप न सिर्फ इस शहर की शाही विरासत को देख सकते हैं, बल्कि यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद का भी आनंद ले सकते हैं। दिल्ली या उत्तर भारत के अन्य शहरों से जयपुर पहुंचना बेहद आसान और सस्ता है।
स्लीपर क्लास ट्रेन या वॉल्वो बस के जरिए आप महज 400-600 रुपये में जयपुर पहुंच सकते हैं। जयपुर अपनी आकर्षक हवेलियों, भव्य किलों और जीवंत बाजारों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह शहर आपको कम खर्च में 'राजसी' अनुभव प्रदान करता है। अगर आपका बजट कम है तो आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे आप कम पैसे में आराम से जयपुर घुमकर वापस आ सकते हैं।