हम्पी में प्री वेडिंग शूट
- फोटो : Instagram
हम्पी
अगर आपको रस्टिक और कल्चरल थीम पसंद है तो कर्नाटक का हम्पी शहर बेस्ट जगह हो सकती है। यहां के प्राचीन मंदिर, खंडहर और रॉयल स्ट्रक्चर की वाइब्स तस्वीरों की सुंदरता और कपल की कैमेस्ट्री को बढ़ा सकती है। यकीनन यहां सिंपल कपड़ों में भी एलिगेंस लुक मिल जाएगा। आउटडोर प्री-वेडिंग के लिए हम्पी नया ट्रेंड बन रहा है। नवंबर से फरवरी का महीना हम्पी आने और प्री-वेडिंग शूट के लिए बेस्ट टाइम हो सकता है।
प्री-वेडिंग के लिए अन्य जगहें
आप जयपुर के हवामहल और आमेर फोर्ट में फोटोशूट करा सकते हैं। बजट प्री वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश के घाट, गंगा नदी और पहाड़ शानदार विकल्प हो सकता है। पुष्कर के रेगिस्तानी दृश्यों के बीच भी पार्टनर संग रोमांटिक फोटो क्लिक करा सकते हैं। अगर समुद्री तट पर रोमांटिक पोज देना चाहते हैं तो गोवा के बीच और सनसेट नजारों को अपनाएं। मिरर इफेक्ट फोटो क लिए राजस्थान के सांभर लेक पर जा सकते हैं।