फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hot Air Balloon Ride: हॉट एयर बलून राइड का उठाना है लुत्फ तो इन जगहों पर जाएं, बजट में रहेगा खर्च

Thu, 23 Nov 2023 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉट एयर बलून राइड के दौरान दी जाने वाली सेवाओं की तो इन्फलाइबल बलून, पायलट के साथ गाइड की सुविधा मिलती है। यहां कुछ भारतीय शहरों और स्थलों की सूची है जो हॉट एयर बलून राइड के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्कर मेला
Top Places For Hot Air Balloon Ride In 2023 : भारत में हॉट एयर बलून राइड का आनंद लेने के लिए कई स्थल हैं, जो खूबसूरत दृश्यों और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत में हॉट एयर बलून राइड कई शहरों में आयोजित होता है, जैसे जयपुर, अगरतला, मनाली और दिल्ली। स्थल के हिसाब से खर्च भी अलग अलग आता है। हालांकि सीजन के मुताबिक राइड का खर्च बदल सकता है। कुछ राइड्स केवल कुछ मिनटों की होती हैं, तो कुछ का समय लंबा रहता है। बात करें हॉट एयर बलून राइड के दौरान दी जाने वाली सेवाओं की तो इन्फलाइबल बलून, पायलट के साथ गाइड की सुविधा मिलती है। यहां कुछ भारतीय शहरों और स्थलों की सूची है जो हॉट एयर बलून राइड के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राजस्थान के खूबसूरत शहर - फोटो : facebook
जयपुर, राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर बेहद खूबसूरत और रंगीन शहर है जो एयर बलून राइड के लिए भी प्रसिद्ध है। हॉट एयर बलून राइड के दौरान जयपुर के विविध दृश्यों को देखने का मौका मिलता है। राइड के जरिए आसमान से अम्बर किला, नाहरगढ़ फोर्ट और अरावली पहाड़ियों का सुंदर नजारा देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Tajmahal - फोटो : Pexels
आगरा, उत्तर प्रदेश: 

उत्तर प्रदेश का आगरा जिला ताजमहल के लिए मशहूर है, जो कि दुनिया के सात अजूबों में से एक है। लेकिन आगरा में हॉट एयर बलून राइड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप ताजमहल के नीचे बलून राइड का आनंद ले सकते हैं और यमुना नदी और आगरा के प्रमुख आकर्षणों का विचार कर सकते हैं।

4 of 5
हॉट एयर बलून - फोटो : पिक्साबे
मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक मनाली है, जो कि कुल्लू घाटी में स्थित है और यहां पर्यटक हॉट एयर बलून राइड का आनंद लेने आते हैं जो पहाड़ों के सुन्दर दृश्यों का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवा - फोटो : Istock
गोवा

गोवा केवल नाइट लाइफ, समुद्र तटों पर मस्ती करने के लिए ही नहीं बल्कि हॉट एयर बलून राइड का लुत्फ लेने के लिए भी जा सकते हैं। बलून राइड के दौरान आसमान से गोवा के सुंदर दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें