फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर में शुमार हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, खूबसूरती देखते ही बनती है

Wed, 04 Mar 2020 06:43 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
travel - फोटो : social media
हम वर्ल्ड हेरिटेज की जब भी बात करते हैं तो हमारे जहन में केवल ताजमहल और खजुराहो के मंदिर का ही ख्याल आता है, लेकिन भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शुमार हैं। भारत में करीब 36 जगह हैं, जिनको वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया गया है। भले ही आज इनकी चमक थोडी़ फीकी पड़ गई हो, लेकिन घूमने के मामले में यह आज भी काफी शानदार जगहों में से एक हैं। अगर आप भी भारत के वर्ल्ड हेरिटेज जगहों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए यह पांच जगहें एक दम सही रहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
गुजरात की झांकी में ‘रानी की वाव’ (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया
रानी की वाव, गुजरात 
  • रानी की वाव का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यह गुजरात के पाटण में स्थित है। रानी की वाव को पुरातत्व विभाग ने खुदाई के दौरान खोज कर निकाला था। यह जगह अपनी बावड़ियों और सुंदर-सुंदर कलाकृतियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के कलाकृतियों को देखकर आपका मन इन कलाकृतियों में ही खो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
हम्पी
  • प्राचीन एंव अद्भभुत मंदिर देखने का शौक है तो आपको तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी शहर जाना चाहिए। यहां आपको ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर देखने को मिलेंगे। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की स्थिति भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में हम्पी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। 

4 of 6
भीमबेटका रॉक सेंटर, मध्य प्रदेश 
  • भीमबेटका रॉक सेंटर मध्यपाषाण युग की एक बेहतरीन धरोहर है। यहां पर आपको मध्यपाषाण युग की कई कलाकृति देखने को मिलेगी। यहां का आस-पास का इलाका भी यहां की कलाकृति के संसकृति से मेल खाता है। इसलिए मध्य प्रदेश जाएं तो भीमबेटका रॉक सेंटर जाना न भूलें। 
विज्ञापन

5 of 6
agra fort - फोटो : agra fort
आगरा का लाल किला
  • आगर का किला भी अपनी बनावट के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस किले का निर्माण  मुगलों द्वारा 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह किला 94 एकड़ जमीन पर बना है। अब आप सोच लिजिए की यह किला कितना बड़ा होगा। इस किले में दो द्वार हैं,दिल्ली द्वार और लाहौर द्वार। इसी वजह से यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम 
  • सिक्कीम का कंचनजंगा नैशनल पार्क बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक दम सही है। कंचनजंगा नैशनल पार्क बर्फ की ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहां पर आपको विचित्र गुफाएं , बहती हुई नदी, जगंल देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें