फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Place In Maharashtra: सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो महाराष्ट्र की ये जगहें जीत लेंगी दिल

Wed, 04 Dec 2024 02:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में यदि आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो महाराष्ट्र की कुछ जगहें इसके लिए बेस्ट हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं महाराष्ट्र की ये जगहें - फोटो : Adobe stock
Best Place In Maharashtra: साल का अंत होने जा रहा है। ऐसे में इस महीने लोग अपनी बची हुई छुट्टियों का इस्तेमाल करते हैं और अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ घूमने जाते हैं। यदि आपके पास भी काफी छुट्टियां बची हैं तो दफ्तर से अवकाश लीजिए और निकल पड़िए महाराष्ट्र की सैर करने।

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग शिमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं लेकिन यदि आप भीड़ से अलग रहकर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो महाराष्ट्र एक बेहतर विकल्प है। महाराष्ट्र में कई ऐसी जगहें हैं, जहां के नजारे देखने लायक होते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां के लिए आप अपने दोस्तों, परिवारजन के अलावा सोलो ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
महाबलेश्वर - फोटो : instagram
महाबलेश्वर

महाबलेश्वर अपने आप में ही बेहद खूबसूरत जगह है। यह पहाड़ी स्थल अपनी हरी-भरी घाटियों, स्ट्रॉबेरी फार्म्स और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए काफी फेमस है। यदि आप यहां जाएंगे तो आर्थर सीट, एलफिंस्टन पॉइंट और वेनना झील के नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
लोनावला और खंडाला - फोटो : instagram
लोनावला और खंडाला

यदि आपको कहीं हिल स्टेशन पर जाना है तो ये दोनों जगह सर्दियों के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाती हैं। ये हिल स्टेशन मुंबई और पुणे के पास हैं। यहां का करला और भाजा गुफाएं, भुशी डैम और लोनावला झील सर्दियों के नजारे सर्दियों में देखने लायक होते हैं।  

4 of 7
पंचगनी - फोटो : instagram
पंचगनी

पंचगनी भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में स्थित है। यदि आपको शांत वातावरण पसंद है तो इससे बेहतर जगह आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकती। पंचगनी को अपने शांत वातावरण और पांच पहाड़ियों के बीच बसे सुंदर नजारों के लिए जाना जाता है। आप यहां जाकर पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अजंता-एलोरा की गुफाएं - फोटो : instagram
अजंता-एलोरा की गुफाएं

यदि आपको इतिहास में दिलचस्पी है तो बिना सोचे अजंता-एलोरा की गुफाएं घूमने का प्लान बनाएं। ये गुफाएं UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं और अपनी प्राचीन कला और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। सर्दियों में इन गुफाओं की सैर करना सुखद रहता है।  
विज्ञापन

6 of 7
ताडोबा नेशनल पार्क - फोटो : instagram
ताडोबा नेशनल पार्क

यदि आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। 626 वर्ग किलोमीटर में फैला ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा और सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। ये पार्क बाघों के अलावा हिरण, तेंदुआ और पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणपतिपुले - फोटो : instagram
गणपतिपुले

यदि आपको बीच पर रहने का शौक है तो आपके लिए जगहें एकदम परफेक्ट हैं। शांत समुद्र तट, गणपतिपुले मंदिर और कोंकणी व्यंजन यहां के आकर्षण हैं। सर्दियों में इन जगहों का मौसम सुहावना रहता है और यात्रा करने में आनंद आता है। आपकी प्राथमिकताओं के अनुसार इनमें से जगह चुन सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें