फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की इन पांच खूबसूरत जगह कर ली 'रोड ट्रिप' तो फ्लाइट या ट्रेन से सफर करना भूल जाएंगे आप

Fri, 09 Aug 2019 12:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
सुहाना मौसम, मिनी बस या फिर अपनी गाड़ी, गाड़ी में बजता सफरनामे का गाना, शरारत करते दोस्त अगर परिवार के साथ हैं तो हंसी-ठठाके वाली बातें और रस्ते में पड़ने वाले शानदार नज़रों पर रुककर फोटो खींचना या चाय पीना रोड ट्रिप पर निकले हैं तो इससे बेहतर और क्या चाहिए। अगर आपको भी रोड ट्रिप पर निकले जमाना हो गया है तो हम आपको देश पांच जबरदस्त रोड ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर आप ट्रेन और फ्लाइट से सफर करना भूल जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
 चेन्नई से मुन्नार
12 घंटे की इस बस यात्रा में आप तमिलनाडु के समुद्रतटों से मुन्नार की पहाड़ियों में चाय के बागानों को पार करते हुए बादलों के बीच पहुंच जाएंगे। रास्ते में बहुत बार जलवायु बदलाव होंगे जिन्हें महसूस करना अपने आप में एक अनुभव है। यहां तक की रास्ते में बस जिन मैदानों से होकर गुजरती है वो भी काफी बेहतरीन है जो यात्री के दिल में बस जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गुवाहाटी से तवांग
14 घंटे की ये यात्रा भारत के उत्तर पूर्व की सुंदरता दर्शाती है। यहां की पहाड़ी जमीन बेहद खूबसूरत और निराली है। घाटियों के घुमावदार रास्तों से होकर जाने वाला ये रास्ता यहां की प्रकृति से रूबरू होने का सबसे अच्छा तरीका है। जब-जब आप रास्ते में रुकेंगे और आस- पास की कुदरत को निहारेंगे तो अपने उथल-पुथल से भरे विचारों में बदलाव महसूस करेंगे।

4 of 6
मनाली से लेह राजमार्ग
रास्ते में साथ चलती बर्फीली चोटियां आपको जन्नत में ले जाती हैं। आपका मन करेगा कि रुककर कुछ देर नज़ारों को दिल में भर लिया जाए। बिने रुके यात्रा करने पर सिर्फ 14 घंटे में सफर पूरा होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीनगर से उधमपुर
हरे-भरे और प्रदूषण-मुक्त वातावरण से गुज़रने वाली ये बस यात्रा मन को बेहद शांति देती है। 7 घंटे बाद आपको लगेगा कि सफर क्यों खत्म हुआ। आस-पास के ढाबों से आती खाने की खुशबू सफर को और लाजवाब बना देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुंबई से गोआ
भारत के सबसे अमीर शहर से लेकर देश के सबसे खूबसूरत समुद्रतटों वाले शहर तक दो तरीकों से जाया जा सकता है। पहला तरीका मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से शुरू होता है फिर कोल्हापुर और बेलगाम से होता हुआ गोआ जा कर खत्म होता है। अगर बिना रुके के जाएं तो 10 घंटे 30 मिनट में गोआ पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें