फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Holi Places: इस बार घर नहीं, इन 5 शहरों में मनाएं जिंदगी की सबसे यादगार होली

Mon, 02 Mar 2026 01:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Travel Guide: अगर आप होली यादगार तरीके से मनाना चाहते हैं तो इस बार कुछ ऐसी जगहों की यात्रा पर जाएं जहां की होली सबसे ज्यादा मशहूर और लोकप्रिय हैं। इन जगहों पर होली का उत्सव हर साल   खास और यादगार होता है।
विज्ञापन
1 of 6
भारत की सबसे मशहूर होली कहां होती है? - फोटो : instagram

Holi Travel Destinations: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का जीवंत उत्सव है। होली पर देशभर में रंगों की फुहार और त्योहार की मिठास घुल जाती है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में होली का उत्सव भिन्न भिन्न तरीके से मनाया जाता है। कहीं रंगों की होली खेली जाती है तो कहीं लठमार होली का चलन है।

कुछ कृष्ण बाल लीलाओं की याद में होली मनाते हैं तो कुछ करीबियों को और करीब लाने के लिए उत्सव में शामिल होते हैं। अगर आप भी होली के अलग रंगों को देखना चाहते हैं तो इस बार देश के उन जगहों की यात्रा करें, जहां की होली सबसे मशहूर व लोकप्रिय मानी जाती है। इस बार होली को यादगार बनाने के लिए इन 5 जगहों पर मनाई जाने वाली होली में शामिल हो सकते हैं। 

हालांकि होली पर यात्रा से पहले होटल में एडवांस बुकिंग जरूर करा लें। कैमरा व मोबाइल को वाॅटरप्रूफ रखें। स्थानीय परंपराओं को सम्मान करें औऱ भीड़भाड़ में अपने सामान का ध्यान रखें। 

विज्ञापन

2 of 6
मथुरा की होली - फोटो : instagram

मथुरा

मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। मथुरा की होली को भारत की सबसे पारंपरिक और धार्मिक होली माना जाता है। यहां होली का जश्न कई दिनों तक चलता है। यहां आपको धार्मिक आस्था के साथ असली ब्रज की होली का अनुभव चाहिए तो यहां एक बार जरूर जाएं।
 

मुख्य आकर्षण

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा

  • शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • भक्ति और रंगों का अनोखा संगम

विज्ञापन

3 of 6
फूलों की होली - फोटो : PTI

वृंदावन

वृंदावन की फूलों की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां फूलों वाली होली और भक्ति का रंग साथ देखने को मिलता है। यहां की होली आस्था, संगीत और परंपरा का अद्भुत मिश्रण है।


मुख्य आकर्षण

  • बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली

  • विधवाओं की विशेष होली (सामाजिक बदलाव की मिसाल)

  • भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक माहौल

4 of 6
बरसाना की लठमार होली - फोटो : instagram

बरसाना

लठमार होली का रोमांच यहां महसूस कर सकते हैं। बरसाना की लठमार होली दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप रोमांचक और अनोखी होली देखना चाहते हैं, तो बरसाना बेस्ट है।


मुख्य आकर्षण:

  • महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से मारती हैं

  • राधा रानी मंदिर में भव्य आयोजन

  • पारंपरिक गीत और नृत्य

 

विज्ञापन

5 of 6
जयपुर - फोटो : Adobe stock

जयपुर

राजसी परंपरा और पर्यटन के लिहाज से जयपुर की होली बेहद खास है। यहां आपको रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति का अनुभव मिलेगा।


मुख्य आकर्षण

  • राजस्थानी लोकनृत्य और संगीत

  • पारंपरिक पगड़ी और शाही जुलूस

  • रंग, गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उदयपुर - फोटो : Adobe

उदयपुर

रॉयल और ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर का सफर कर सकते हैं। उदयपुर की होली राजघराने की परंपरा से जुड़ी है।


मुख्य आकर्षण

  • सिटी पैलेस में शाही होलिका दहन

  • मेवाड़ी शाही शोभायात्रा

  • लोकनृत्य और आतिशबाज़ी


अगर आप रॉयल टच के साथ होली मनाना चाहते हैं, तो उदयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें