ऋषिकेश
- फोटो : Freepik
ऋषिकेश और हरिद्वार
उत्तराखंड का ऋषिकेश और हरिद्वार बजट फ्रेंडली है। कम छुट्टियों और बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करें। यहां गंगा किनारे की शांति, योग और राफ्टिंग से यात्रा को एडवेंचर्स बना सकते हैं। सितंबर में ऋषिकेश का मौसम ट्रैवलर्स के लिए जन्नत जैसा होता है। यहां आप योग क्लासेस, गंगा आरती, लक्ष्मण झूला की सैर और व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश दिल्ली से 5 से 6 घंटे की दूरी पर है, जहां बस, टैक्सी या ट्रेन से जा सकते हैं।
लद्दाख
सितंबर में लद्दाख की बर्फ धीरे-धीरे पिघल चुकी होती है और सड़कें खुली रहती हैं। इस मौसम में नीला आसमान, रंग-बिरंगे पर्वत और झीलों का नजारा लद्दाख की सैर को अद्भुत अनुभव कराता है। लद्दाख की यात्रा पर जा रहे हैं तो पैंगोंग लेक, नुब्रा वैली, खारदुंगला पास और लेह मार्केट घूमना न भूलें। सफर के लिए लेह एयरपोर्ट तक फ्लाइट से जा सकते हैं या मनाली व श्रीनगर से रोड ट्रिप कर सकते हैं।