फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirth Yatra: माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Tue, 30 Apr 2024 03:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस गर्मियों की छुट्टियों में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए अपने माता पिता को ले जा सकते हैं। सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के टूर पैकेज की पूरी जानकारी
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धालु - फोटो : istock
Tirth Yatra: श्रवण कुमार अपने अंधे माता पिता का बोझ कंधे पर लाद उन्हें भ्रमण पर ले गए थे। हालांकि अब अगर माता पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाना हो तो बोझ कंधे पर नहीं जेब पर पड़ सकता है। देश में कई तीर्थ स्थल हैं, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हैं। इन तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाना तो आसान है लेकिन खर्च अधिक होने की संभावना के कारण योजना टलती रह जाती है।

आईआरसीटीसी समय-समय पर कई टूर पैकेज लेकर आता है, जो बजट में आपको देश दुनिया की सैर कराते हैं। आईआरसीटीसी मंदिरों की यात्रा पर भी ले जाता है। इस गर्मियों की छुट्टियों में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए अपने माता पिता को ले जा सकते हैं। सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के टूर पैकेज की पूरी जानकारी
विज्ञापन

2 of 5
महाकाल उज्जैन - फोटो : istock
कहां से शुरू होगी यात्रा

आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंग दर्शन की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर से यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
महाकाल उज्जैन - फोटो : istock
किन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मिलेंगे

यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। 

सुविधा
 
इस टूर पैकेज में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय जगहों पर ले जाने के लिए एसी/नॉन एसी बस शामिल हैं।

4 of 5
may 2024 - फोटो : Istock
कब से शुरू हो रही यात्रा

टूर पैकेज की शुरुआत 22 मई 2024 से 2 जून 2024 तक होगी। टूर पैकेज 11 रातों और 12 दिनों का होगा ,जिसमें उत्तराखंड के ऋषिकेश से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
तीर्थ यात्रा का खर्च
 
  • यात्रा के दौरान स्लीपर क्लास के लिए एक/दो या तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर 22150 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चे (5 से 11 वर्ष) का टिकट मूल्य 20800 रुपये खर्च करना होगा।
  • 3एसी यात्रियों के लिए 36700 प्रति व्यक्ति व 2एसी यात्रियों को 48600 रुपये प्रति व्यक्ति व्यय करने पड़ सकते हैं।
  • आप चाहें तो टूर पैकेज के टिकट व्यय को ईएमआई में दे सकते हैं। प्रतिमाह 1074 रुपये की ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें