फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर जा रहे हैं घूमने तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो जाएगा नुकसान

Thu, 18 Jul 2019 05:06 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
travel
बारिश के मौसम में जिसे देखो वो पहाड़ों पर घूमने जाने की योजना बना रहा है। अपने परिवार के साथ कुछ पल फुर्सत के बिताने के लिए पहाड़ों पर जाने का प्लान तो अच्छा है, लेकिन इस मजे में किसी तरह की खलल न पड़े इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं पहाड़ों पर घूमने जाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...
 
विज्ञापन

2 of 6
sdf
अपनी गाड़ी से न जाएं
पहाड़ों पर घूमने जा रहें हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि अपनी गाड़ी से न जाएं। इस मौसम में जाने के लिए ट्रेन या बस से सफर करें क्योंकि एक तो पहाड़ों पर बारिश की वजह से रास्तों पर फिसलन होती है ऐसे में अगर आपको पहाड़ों पर ज्यादा गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं है तो आपको परेशानी हो सकती है, दूसरे शहर के अंदर बहुत भीड़ होने और पार्किंग की जगह न होने से भी आपको दिक्कत हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
cash
कुछ कैश हमेशा अपने पास रखें
डिजिटल इंडिया के जमाने में अगर आप भी हमेशा क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कुछ कैश जरूर अपने साथ रखें। क्योंकि पहाड़ों पर किसी परेशानी में फंसने या मौसम खराब होने की वजह से अगर नेटवर्क काम नहीं करता है तो आपके पास कम से कम कुछ पैसे रहने से आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
 

4 of 6
contraceptive pills
दवाइयां जरूर रखें साथ 
बारिश के मौसम में अगर घूमने जा रहें हैं तो जरूर ही आप भीगेंगे भी। ऐसे में अगर भीगने की वजह से तबियत खराब हो गई तो घूमने का सारा मजा किरकिरा हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि जब भी कभी सैर के लिए जाएं तो सर्दी-जुकाम, बुखार की कुछ दवाएं हमेशा साथ रखें।
 
विज्ञापन

5 of 6
bubble hotel
रहने की व्यवस्था पहले से करें
आजकल ज्यादातर सभी होटल को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। जब कभी इस तरह के मौसम में कहीं बाहर घूमने जाएं, जहां भीड़भाड़ की आशंका हो तो इस तरह की सुविधाओं का लाभ जरूर उठाएं। क्योंकि भीड़ की वजह से कई बार होटलों में रहने की जगह नहीं होती है। ऐसे में इस तरह की किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसकी तैयारी पहले से करके ही घर से निकलें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल चार्जर
चार्जर और पावरबैंक हमेशा साथ रखें
आजकल ज्यादातर काम तो हम अपने मोबाइल से ही कर लेते हैं। किसी जगह का पता खोजना हो या रास्ता देखना, ये सब काम चुटकियों में हो जाते हैं। लेकिन अगर आपका मोबाइल डिस्चार्ज हो गया तो फिर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए मोबाइल को हमेशा चार्ज रखें साथ ही पावर बैंक भी रख सकते हैं जिससे कहीं भी अगर फोन डिस्चार्ज हो जाए तो आप उसे चार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें