फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में घूमने की है प्लानिंग तो इन चीजों को साथ लेकर जाना न भूलें

Mon, 29 Apr 2019 03:46 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों की छुट्टी में हर कोई घूमने का प्लानिंग करता है। ताकि वो अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकें। लेकिन गर्मियों की मौसम में घूमने के दौरान जरा सी बरती गई लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। और आपका वेकेशन ट्रिप का मजा खराब हो सकता है। घूमने के दौरान खासतौर पर मई-जून की गर्मियों में स्किन और सेहत की देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ मई-जून की चिलचिलाती गर्मी में सैर-सपाटे की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अपने साथ कुछ चीजों को कैरी करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
सनस्क्रीन
गर्मियों के मौसम में आप घूमने का पूरा आनंद ले सकें और आपकी स्किन भी हेल्दी बनी रहे तो इसके लिए आपको अपने साथ सनसक्रीन ले जाना बिल्कुल न भूलें। वेकेशन ट्रिप एन्जॉय करने के साथ-साथ हर घंटे अपनी त्वचा पर सनसक्रीन लगाएं। ताकि चिलचिलाती गर्मी आपकी स्किन को नुकसान न पहुंचा सके। 
विज्ञापन

3 of 5
सनग्लासेस
घूमने के लिए जब भी आप अपना बैक पैक करें उसमें सनग्लासेस जरूर रखें। गर्मी के मौसम में सनग्लासेस पहनकर आप धूप से अपनी आंखों को बचा सकते हैं। इसके पहनने के बाद आंखों की रक्षा और स्टाइलिश भी लगेंगे। 

4 of 5
ट्रैवल
ढीले कपड़े
मई-जून की गर्मियों में वेकेशन ट्रिप पर निकल रहे हैं तो ट्रैवलिंग बैग में गर्मियों के कुछ ढीले-ढाले कपड़े जरूर रखें। गर्मी के मौसम में आप घूमते वक्त जितना ढीला कपड़ा पहनेंगे उतना ही सहज महसूस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा आप गर्मी में घूमने के दौरान सड़क पर बिकने वाले खानों का सेवन करने से बचें। इससे आपका पेट खराब हो सकता है और आपका ट्रिप बर्बाद हो सकता है। इसके साथ ही घूमने के दौरान पानी पीएं ताकि आप डिहाइड्रेशन से बचे रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें