फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिप के दौरान पैकिंग करते वक्त रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 03 Apr 2019 12:27 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्रिप का नाम सुनते ही हम सभी एक्साइटेड हो जाते हैं और अति उत्साह के चक्कर में पैकिंग को लेकर गड़बड़ हो जाती है। हालांकि गलती भले ही छोटी हो लेकिन इसके दुष्परिणाम बड़ा हो सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ट्रिप के लिए होने वाली पैकिंग को लेकर किस तरह सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही अगर जिस डेस्टिनेशन पर जा रहे हैं वहां के मौसम की जानकारी न होने पर किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मौसम की जानकारी न होना
स्नोफॉल में टैंक टॉप औप समुद्र किनारे फुल ड्रेस अगर आप पहने तो आपको बहुत ही खराब फीलिंग आएगी। इसलिए कहीं भी जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी जुटा लें। वरना आपको वहां पर जाकर फिर से शॉपिंग करनी पड़ सकती है और आपका खर्च बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
जल्दबाजी में गलत फुटवेयर्स का चयन
कभी-कभी जल्दबाजी में हम गलत फुटवेयर्स का चयन कर लेते हैं, जिससे पूरे ट्रिप में असहजता महसूस होती है। साथ ही पैरों में भी तकलीफ शुरू हो जाती है। इसलिए डेस्टिनेशन के हिसाब से फुटवेयर्स का चयन करें। इसके अलावा अगर आप अपने कपड़ों को दाग-धब्बों से बचाना चाहते हैं तो जूतों के लिए अलग से कैरी बैग रखें या फिर फुटवेयर्स को पेपर में रैप कर उसे रखें। 

4 of 5
चेकलिस्ट बनाकर पैकिंग न करना
कई बार हम लोग जल्दबाजी में पैकिंग बैग में सारे सामान भर लेते हैं। जिसमें कई चीजें घर पर छूट जाती हैं तो कुछ होटल में रह जाती हैं। इसलिए बैग पैक करते वक्त एक चेकलिस्ट बनाएं और जब होटल से वापस घर आ रहें हो तो चेकलिस्ट में नोट किए गए सारे सामान को बैग में पैक करते वक्त बराबर मिला लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिक्विडस ज्यादा पैक कर लेना
हम जब भी कहीं जाते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेते हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ओवर वेट होने के चलते कई सामान वहीं छोड़ने पड़ जाते हैं। इसलिए जरुरत का ही सामान पैक करें। इसके अलावा बैग में ज्यादा लिक्विड वाले सामान न भरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें