हर किसी का मन दूसरे शहरों में घूमने का करता है। दूसरे शहरों के बेहतर तरीके से जानने की इच्छा होती है। पर क्या आप अभी तक आपने अपने शहर के बारे में जाना है। जैसे कि आपके शहर में कितने प्राचीन मंदिर हैं, कितने पार्क हैं व स्वादिष्ट खाने वाले रेस्तरां कहां हैं और कितने हैं। अगर आप अपने शहर के बारे में इतना कुछ नहीं जानते हैं तो जरुरत है आपको अपने शहर के बारे में जानने की। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपने शहर के बारे में जान सकते हैं।