फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड लवर्स हैं तो भारत के इन तीन शहरों की जरूर करें सैर, दिल जीत लेगा यहां का लाजवाब जायका

Sun, 20 Oct 2019 03:50 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
south indian food - फोटो : Social Media
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन होने के साथ ही लजीज खाने के शौकीन भी हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको भारत के किन शहरों की सैर जरूर करनी चाहिए। ये शहर पर्यटन के साथ ही अपने लजीज स्वाद के लिए भी जाने जाते हैं। यहां का खाना भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

2 of 4
lassi - फोटो : अमर उजाला
बनारस
बनारस सिर्फ कला-संस्कृति के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहां की लस्सी और चाट भी दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप घूमने के साथ ही खान-पान के शौकीन हैं तो बनारस की सैर जरूर करें। बनारस में बेहतरीन स्ट्रीट फूड मिलता है। यहां आप कचौड़ी सब्जी, दाल वडा, दही चटनी वाले गोल गप्पे और दूध-जलेबी खा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
jaipur food
जयपुर
जयपुर की पहचान दुनियाभर में अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए है। पर्यटक यहां राजे-रजवाड़ों के किले ही देखने नहीं आते बल्कि यहां के लजीज खाने का लुत्फ उठाने भी आते हैं। जयपुर की प्याज कचौरी और चाशनी वाली मावा कचौड़ी प्रसिद्ध है। इसके अलावा जयपुर की दाल बाटी चूरमा भी बेहद प्रसिद्ध है।
 
विज्ञापन

4 of 4
kabab
लखनऊ
लखनऊ शहर अपने जायके के लिए जाना जाता है। आप लखनऊ जाएं तो गलवटी कबाब, बोटी कबाब,  टुंडे कबाब और टोरी चाट बेहद फेमस हैं। इसके अलावा यहां जाकर आप लखनऊ बुझिया, बिरयानी, नहारी आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। लखनऊ के टुंडे कबाब दुनियाभर में फेमस है। यह यहां की सबसे पुरानी डिश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें